पुलिस वाली बन फिर लौटेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' साल 2026 में होगी रिलीज; डायरेक्टर का होगा डेब्यू

यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी 'मर्दानी' पिछले 10 सालों से दर्शकों का दिल जीत रही है और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रेंचाइज़ी बन चुकी है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी ने न केवल अपार प्यार पाया है बल्कि सिने-प्रेमियों के बीच एक कल्ट स्टेटस हासिल किया है।

आज, 'मर्दानी 2' की रिलीज़ एनिवर्सरी पर, यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से 'मर्दानी 3' की घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नज़र आएंगी। रानी मुखर्जी, जो भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, अपने नाम पर एकमात्र सोलो लीड ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी रखने वाली अभिनेत्री हैं।

Rani Mukerji Mardaani 3

हम दर्शकों को निराश नहीं करेंगे- रानी
रानी मुखर्जी कहती हैं, मुझे अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से 'मर्दानी 3' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, वो हमेशा खास होता है। मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस ऑफिसर का रोल फिर से बड़े पर्दे पर निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं। रानी आगे कहा, मर्दानी फ्रेंचाइज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। उनकी उम्मीद में खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम दर्शकों को निराश न करने की पूरी कोशिश करेंगे। मर्दानी 3 बहुत डार्क, डेडली और ब्रूटल है।

यशराज से हुई है डायरेक्टर शुरुआत
मर्दानी 3 की स्क्रिप्ट 'द रेलवे मेन' फेम आयुष गुप्ता ने लिखी है। 'द रेलवे मेन' से आयुष ने स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में शानदार डेब्यू किया। वहीं, फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे। अभिराज का यशराज से पुराना रिश्ता रहा है। ये भी कह सकते हैं कि यशराज उनकी फिल्म मेकिंग स्कूल है। इसके पहले अभिराज ने 'बैंड बाजा बारात', 'गुंडे', 'सुल्तान', 'जब तक है जान' और 'टाइगर 3' जैसी यशराज की बड़ी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डारेक्टर काम किया है। फिलहाल वे 'वॉर 2' के एसोसिएट डायरेक्टर हैं और अब उन्हें 'मर्दानी' फ्रेंचाइज़ी की कमान सौंपी गई है। फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+