'कुछ लड़कियां कानून का फायदा उठाती हैं' रानी चटर्जी ने अतुल सुभाष के लिए मांगा न्याय, शेयर किया पोस्ट
Atul Subhash Case: बेंगलुरु के 34 साल के इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर पूरे देश को सन्न कर दिया। उन्होंने सुसाइड करने से पहले 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो बनाया था। खैर अब इस मामले में अतुल की पत्नी और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इस मामले में रिएक्ट किया।
अतुल सुभाष सुसाइड केस में रानी चटर्जी ने एक पोस्ट शेयर किया जो कि खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अतुल को न्याय को न्याय मिले इसकी मांग की है। रानी ने इस पोस्ट में लिखा है कि, 'जस्टिस इज ड्यू' और साथ ही उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

रानी चटर्जी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सरकार ने औरतों के लिए कानून बनाए ताकि कोई भी लड़की प्रताड़ित ना हो पर कुछ औरत इसका फायदा उठाती है कानून से प्राथना है लड़कों के पक्ष में भी कुछ ध्यान दिया जाए। इस पोस्ट का ये मतलब नहीं कि औरत प्रताड़ित नहीं होती है पर आदमी भी होते है और आदमी का परिवार भी होता है और इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता है। #justiceisdue'
अतुल सुभाष केस की बात करें तो उनकी पत्नी ने तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 3 करोड़ की मांग की थी। अदालत में लेकिन जब उन्होंने देने से मना किया तो जज ने सबके सामने मजाक उड़ाया और कहा उन्हें तीन करोड़ रुपये देना चाहिए या आत्महत्या कर लेना चाहिए। जब अतुल ने देखा कि कोर्ट में भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो सुसाइड करने से पहले एक लंबा वीडियो बनाया और बताया कि क्या कुछ हुआ।
अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन बेंगलुरु कर्नाटक शिव कुमार ने की है। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग जज की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से अतुल ने इतना बड़ा कदम उठाया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications