रणधीर कपूर ने बेटी करीना का दिया हेल्थ अपडेट, कहा- बच्चों को अपने यहां भेजने को कहा था पर अब सभी ठीक हैं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान कोरोना के चपेट में आ गई हैं। करीना ने अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रविवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। करीन कपूर खान का हेल्थ अपडेट देते हुए रणधीर कपूर ने कहा कि रविवार को करीना को हल्का बुखार और शरीर में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। लेकिन वह अभी बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टर्स उनकी बहुत ही अच्छे से देखभाल कर रहे हैं। फिलहाल वह अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं। इसलिए मैंने उनसे कहा था कि बच्चों को मेरे यहां भेज दें लेकिन उन्होंने कहा कि तैमूर और जेह उनके साथ रह सकते हैं वह बिल्कुल फीट और ठीक हैं।

करीना ने इंस्टा स्टोरी के जरिए कहा है, "मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद मैंने सभी मेडिकल प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए खुद को सभी से अलग कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करती हूं, जो मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी टेस्ट करा लें। मेरे परिवार में और स्टाफ में सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। अभी किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। शुक्र है, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि जल्द ठीक हो जाऊंगी।"
आपको बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन दोनों एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले मुंबई में ही पार्टियों में शामिल होते हुए देखा गया था और इन्हें अपने करीबी दोस्तों से मिलते हुए भी देखा गया था। करीना और अमृता के साथ पार्टियों में करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा को भी देखा गया था। ऐसे में अब खतरा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर मंडराने लगा है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगा लिया गया है और उनका सैंपल ले लिया गया है, जिनके रिजल्ट का इंतजार है। नागरिक निकाय उन रिपोर्टों की जांच करेगा कि कहीं दोनों ने कोरोनो वायरस मानदंडों का उल्लंघन किया था या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications