35 साल तक एक दूसरे से दूर रहने के बाद दोबारा साथ आए रणधीर कपूर और बबीता, जानें क्या था कारण

Randhir Kapoor and Babita: रणधीर कपूर और बबीता ने लव मैरिज करने के बाद भी लंबे समय से एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी थी। दोनों के बीच काफी मतभेद हो गया था जिसके चलते दोनों अलग रहते थे।

randhir kapoor

Randhir Kapoor and Babita: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पैरेंट्स यानी रणधीर कपूर और बबीता ने साल 1971 में शादी की थी। इसके बाद दोनों मनमुटाव चलते साल 1988 में अलग हो गए थे। 35 साल तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद अब रणधीर कपूर और उनकी पत्नी बबीता फिर से साथ आ गए हैं। आपको बता दें कि इतने लंबे समय तक एक दूसरे से दूर रहने के बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया था। हालांकि अब दोनों ने दोबारा साथ रहने का फैसले किया है। दोनों के साथ होने से न सिर्फ उनकी दोनों बेटिया बल्कि उनके परिवार वाले और फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

रणधीर कपूर और बबीता हुए एकसाथ

रणधीर कपूर और बबीता हुए एकसाथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर और छोटी बेटी करीना कपूर ने अपनी मां का सारा सामान बांद्रा में स्थित अपने पिता रणधीर कपूर के घर में पहुंचा दिया है। पापा-मम्मी के दोबोरा एक होने के बाद से दोनों बेटियां काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों बेटियों के अनुसार इस उम्र में एक कपल का साथ रहना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में अपने पैरेंट्स को एकसाथ देखकर दोनों बहुत ही खुश हैं।

35 साल से रणधीर कपूर से दूर थीं बबीता

35 साल से रणधीर कपूर से दूर थीं बबीता

आपको बता दें कि रणधीर कपूर और उनकी पत्नी बबीता ने लंबे समय से एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी थी। लव मैरिज करने के बावजूद दोनों के बीच काफी मतभेद था जिसके चलते दोनों ने एक दूसरे से अलग रहना ही बेहतर समझा। दोनों साल 1988 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। 35 साल तक एक दूसरे से दूर रहने के बाद अब फिर दोनों एकसाथ रहने लगे हैं।

रणधीर कपूर की सही नहीं है तबीयत

रणधीर कपूर की सही नहीं है तबीयत

रणधीर कपूर की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। ऐसे में सबका मानना था कि उनकी पत्नी बबीता को उनके साथ रहना चाहिए। रणधीर कपूर और बबीता के एक साथ आने की खबर सुनने के बाद से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- मुझे इनकी फिल्म 'कल आज और कल' का वो गाना याद आ गया 'जब हम होंगे 60 साल के और तुम होगे 55 के प्रीत की रीत निभाओगी, फिर भी अपने बचपन की'। वहीं एक यूजर ने लिखा है- बहुत सही फैसला लिया है दोनों ने।

1969 में हुई थी रणधीर-बबीता की मुलाकात

1969 में हुई थी रणधीर-बबीता की मुलाकात

आपको बता दें कि रणधीर कपूर और बबीता की मुलाकात साल 1969 में हुई थी। दोनों फिल्म 'संगम' के सेट पर मिले थे और यहीं से दोनों के बीच प्यार की कहानी शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ बार बार मुलाकात करने लगे। फिर कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों की दो बेटियां भी हुईं। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन बाद में रणधीर कपूर का करियर डगमगाने लगा।

रणधीर कपूर को हो गया था तनाव

रणधीर कपूर को हो गया था तनाव

रणधीर कपूर की फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। पैसों की दिक्कतें आने लगीं। वहीं करियर को डूबता देख रणधीर कपूर को तनाव होने लगा और ऐसे में उन्हें शराब और सिगरेट की लत लग गई। वह नशे में डूबने लगे। उन्होंने एक्टिंग से भी दूरी बना ली। इससे दोनों की शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ने लगा और फिर दोनों ने एक दूसरे से दूर रहने का फैसला कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+