रणदीप हुड्डा और लिन लेशराम का अलग अंदाज में हुआ प्री-वेडिंग फंक्शन, एक्टर ने होने वाली दुल्हन के साथ की मस्ती
Randeep Hooda Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज 29 नवंबर 2023 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी मणिपुर में बाकी सेलिब्रिटीज से काफी अलग होने वाली है। बता दें कि, शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्न हुआ जिसकी इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं।
रणदीप हुड्डा ऐसे एक्टर हैं जो कि हमेशा सीरियस मोड में नजर आते हैं। ऐसे में इन वायरल तस्वीरों में पहली बार उनका मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। अपनी शादी से पहले इन फंक्शन में रणदीप हुड्डा काफी खुश नजर आ रहे हैं। रणदीप की होने वाली दुल्हन लिन ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।

वहीं लुक्स की बात करें तो, रणदीप हुड्डा काफी कैजुअल में नजर आए। एक्टर ने ऑफ व्हाइट शर्ट के साथ लाइट ब्लू करलर की पैंट पहनी हुई थी। वहीं लिन रेड कलर का ट्रेडिशनल शॉल ओढ़े हुए अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पोज दिया। इसके अलावा कपल ने मणिपुर के कल्चर को फॉलो करते हुए पीतल की थाली में पत्ते के ऊपर खाना खाया। इस दौरान दोनों के माता-पिता भी नजर आए। इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'प्री-वेडिंग की झलक'।
बता दें कि, शादी से एक दिन पहले रणदीप हुड्डा अपनी होने वाली पत्नी लिन के साथ मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। अब फैंस रणदीप हुड्डा और सिन की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications