Amisha Patel: रांची कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट, जानिए मामला

Amisha Patel: रांची की कोर्ट ने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ वारंट जारी किया है। कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में यह वारंट जारी किया है।

amisha patel

Amisha Patel: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची की कोर्ट ने वारंट जारी किया है। रांची की सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ यह वारंट चेक बाउंस होने की वजह से जारी किया है। यह वारंट अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ फ्रॉड और चेक बाउंस मामले में जारी किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अजय कुमार सिंह, जोकि झारखंड के फिल्म प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। अजय कुमार सिंह ने फर्जीवाड़ा और चेक बाउंस का केस अमीष पटेल और उनके पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया है।

कोर्ट इस बात से नाराज थी कि अभिनेत्री ने कोर्ट के सामने समन जारी करने के बाद भी अपना पक्ष नहीं रखा। ना तो अमीषा पटेल और ना ही उनका वकील कोर्ट में पेश हुआ। इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को है। अमीषा पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और सीआरपीसी कीधारा 120 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह का कहना है कि अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर ने उनसे 2.5 करोड़ रुपए फिल्म देसी मैजिक बनाने और इसके प्रचार के लिए लिए थे।

अजय कुमार के अनुसार अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि वह इस पैसे को फिल्म पूरी होने के बाद ब्याज समेत लौटा देंगे। फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी। लेकिन आजतक फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। जब फिल्म निर्माता ने पैसे वापस मांगे तो अमीषा पटेल ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। कई दिन बीत जाने के बाद अमीषा पटेल ने 2.5 करोड़ रुपए और 50 लाख रुपए का एक चेक अक्टूबर 2018 में दिया था, जोकि बाउंस हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+