रणबीर कपूर के फोन का वॉलपेपर हुआ रिवील, आलिया नहीं बल्कि इस शख्स की लगी है फोटो
मुंबई, 22 मार्च: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनें रहते हैं। रणबीर कपूर हाल ही में आलिया भट्ट के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किए गए। रणबीर कपूर सोमवार को जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तब पापाराजी ने उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक कीं। इस दौरान उनके मोबाइल का वॉलपेपर कैमरे में कैप्चर हो गया। अब रणबीर के फोन की वॉलपेपर की तस्वीर वायरल हो रही है।

रणबीर कपूर के मोबाइल फोन का वॉलपेपर हुआ लीक
आलिया भट्ट ने अपने फोन के वॉलपेपर पर अपनी और रणबीर की फोटो लगाई हुई है। वह कई बार फोन का वॉलपेपर दिखा चुकी हैं। मगर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर आलिया भट्ट नहीं बल्कि किसी और शख्स की तस्वीर है। रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर की एक खास तस्वीर को अपना वॉलपेपर बनाया है। ऋषि की ये वो तस्वीर है जिसे उन्होंने 2018 में दुबई के लिए जा रही एक फ्लाइट से शेयर किया था। इस वॉलपेपर से साफ पता चल रहा है कि आज भी रणबीर अपने पिता को काफी मिस करते हैं।
रणबीर के लिए बहुत खास ये है फोटो
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर एक दूसरे के काफी क्लोज थे। ऋषि कपूर ने भी अपनी ये फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे को याद किया था। ऋषि कपूर ने फ्लाइट में ड्रिंक्स एन्जॉय करते हुए अपनी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं उड़ रहा हूं और एयरक्राफ्ट 40 हजार फीट की ऊंचाई पर है। अमीरात फ्लाइट EK702 अभी मॉरीशिस से दुबई जा रही है। चीयर्स रणबीर। तुम्हें नहीं पता है कि तुम्हारे माता-पिता को तुम पर कितना गर्व है। शुक्रिया और गॉड ब्लेस यू। और भी अच्छा काम करो।'
Recommended Video

यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
मालूम हो कि लंबे वक्त तक बीमार रहने के बाद 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, इस फोटो को देखकर खुशी हुई...विराट कोहली को भी सिखना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, आलिया के फोन वॉलपेपर में रणबीर है और रणबीर के वॉलपेपर में ऋषि साहब। वहीं कुछ यूजर्स ने फोटोग्राफर को रणबीर की निजीता का भी ख्याल रखने की नसीहत दी।

2020 में ऋषि कपूर का हो गया था निधन
ऋषि कपूर 23 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। वह बीते दो सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। फैंस को जल्द ही ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म देखने को मिलने वाली है। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications