रणबीर को आलिया की इस आदत से है चिढ़, बताया शादी के बाद एक्टर को करने पड़ते हैं क्या-क्या कॉम्‍प्रमाइज?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की एक ऐसी आदत का जिक्र किया जिससे वह काफी परेशान हैं।

मुंबई, 26 सितंबर: बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल दोनों स्टार्स फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट की ऐसी आदत का जिक्र किया जिससे खुलासे के बाद अब एक्टर की शामत आने वाली है।

आलिया और रणबीर की लव स्टोरी

आलिया और रणबीर की लव स्टोरी

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी स्पेशल हैं क्योंकि इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। फिल्म के दौरान शुरू हई इनकी क्यूट लव स्टोरी 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में तब्दील हो गई। शादी के दो महीने बाद ही इस कपल ने फैंस को खुशखबरी दी थी कि आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं।

रणबीर ने बताई आलिया भट्ट की ये बुरी आदत

रणबीर ने बताई आलिया भट्ट की ये बुरी आदत

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू के दौरान अब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की एक आदत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, 'आलिया के साथ एक बेड पर सोना कोई जंग लड़ने से कम नहीं है क्योंकि सोते-सोते वह पूरे बेड पर घुमने लगती है और धीरे-धीरे बेड पर फैल जाती है। उसका सिर कहीं और होता है और टांगे कहीं और। इन सब में मैं बेचारा बेड के एक कोने पर लटका सोने की कोशिश करता होता हूं'।

आलिया भट्ट ने भी किया रणबीर की इस आदत का जिक्र

आलिया भट्ट ने भी किया रणबीर की इस आदत का जिक्र

इसी तरह इंटरव्यू में जब आलिया से रणबीर की एक बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, रणबीर की एक बहुत अच्छी आदत है कि वह अक्सर चुप रहते हैं और दूसरों की बात बहुत अच्छे से सुनते हैं। लेकिन इनका ये चुप रहना भी एक परेशानी है क्योंकि रणबीर इतना चुप रहते हैं कि किसी बात का जवाब जानने के लिए इनसे कहना पड़ता है। जिससे कई बार मैं चिड़ जाती हूं।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार की स्क्रीन शेयर

फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार की स्क्रीन शेयर

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक पहली एकसाथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर की। 400 करोड़ के बड़े बजट में बनी इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। जबकि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी फिल्म में कैमियो किया।

ब्रह्मास्त्र ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

ब्रह्मास्त्र ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। फिल्म में मौजूद भारी वीएफएक्स के चलते फैंस इसे 2D,3D और IMAX 3D में लॉन्च किया गया है। फिल्म ने अब तक 600 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों फिल्म और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+