Video: स्टेज पर रणबीर कपूर ने आदित्य संग की कुछ ऐसी हरकत, वीडियो देख फैंस का बन जाएगा दिन
आदित्य रॉय कपूर और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दोनों ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें ये जवानी है दीवानी कहने लगे।
मुंबई, 16 जुलाई: रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को देखकर आज भी फैंस को फिल्म ये जवानी है दीवानी की याद आ जाती है। इस फिल्म में दोनों की दोस्ती को फैंस ने काफी पसंद किया। हाल ही में दोनों एक साथ एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान स्टेज पर नजर आए और इस दौरान रणबीर कपूर ने आदित्य संग कुछ ऐसा किया कि देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।

रणबीर-आदित्य का वायरल वीडियो
बॉलीवुड के कईं ऐसे सितारे हैं जिन्हें ऑन स्क्रीन एकसाथ देखने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। आज भी जब बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को एकसाथ स्पॉट किया जाता है तो फैंस को 'ये जवानी है दीवानी' की याद आ जाती है। इस फिल्म में दोनों की ऑन स्क्रीन जुगल बंदी ने फैंस को काफी पसंद आई थी। अब दोनों की यही जुगल बंदी ऑफ स्क्रीन भी नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रणबीर ने किया आदित्य को किस
मुंबई में आयोजित एक स्टाइश अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर समेत कईं सितारे पहुंचे। इस दौरान जब रणबीर कपूर मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने अपने दोस्त आदित्य रॉय कपूर को भी स्टेज पर बुलाया और उन्हें गले लगाया। इतना ही नहीं रणबीर ने आदित्य को एक किस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
आदित्य रॉय कपूर और रणबीर कपूर की ये जुगलबंदी देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। दोनों की बॉन्डिंग देखकर कई लोग बनी और अवि चिल्लाने लग गए। उनकी ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'बॉलीवुड के 2 मोस्ट हैंडसम एक्टर'. दूसरे ने लिखा 'दोनों इंडस्ट्री के मोस्ट स्टाइलिश जेंटलमैन हैं'. वहीं एक ने लिखा 'ये जवानी है दीवानी वाला टाइम'।

इस फिल्म में साथ नजर आए थे रणबीर-आदित्य
बता दें कि रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को एकसाथ फिल्म ये जवानी है दीवानी में देखा गया था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर,दीपिका पादुकोण, आदित्य और कल्कि केकलिन लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म
वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो वह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। बता दें कि, रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। जो कि, 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'शमशेरा' के अलावा रणबीर फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आएंगे जो 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कैमिस्ट्री पहली ऑन स्क्रीन नजर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications