रणबीर कपूर अपनी दुल्हनिया आलिया को गिफ्ट करने वाले ये कीमती तोहफा, विदेश से मंगवाया
रणबीर कपूर ने दुल्हनिया आलिया को गिफ्ट करने वाले ये कीमती तोहफा, विदेश से मंगवाया
मुंबई, 13 अप्रैल: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबर सुर्खियों में है। उनकी शादी को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया का प्री वेडिंग फंक्शन अब शुरू हो चुके हैं। इस पूरे मामले पर भट्ट परिवार और कपूर परिवार ने चुप्पी साध रखी है। वहीं रणबीर और आलिया की शादी को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है।

आलिया भट्ट के लिए एक खास तोहफा प्लान किया
ताजा रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने अपनी होने वाली पत्नी आलिया भट्ट के लिए एक खास तोहफा प्लान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने ये तोहफा विदेश से मंगवाया है।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी सालों से खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस कपल को शादी करते देखना हर फैन का सपना होता है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं और इनकी क्वालिटी भी फैंस को खूब भाती है।

रणबीर आलिया को गिफ्ट करेंगे ये कीमती तोहफा
एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर अपनी दुल्हन को कस्टम मेड वेडिंग बैंड देंगे। इस बैंड पर कुल 8 हीरे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बैंड को वैन क्लीफ एंड एपल्स नाम के इंटरनेशनल ब्रांड से बनाया गया है।

रणबीर आलिया के शादी के फंग्शन शुरू हुए
रणबीर कपूर ने इस बैंड का ऑर्डर अपने एक करीबी के जरिए पूरा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्में आज यानी 13 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि कपल की हल्दी और मेहंदी की रस्म कृष्णा राज बंगले में चल रही हैं। बाद में ये कपल अपने दोस्तों के लिए स्पेशल कॉकटेल पार्टी आयोजित करेगा। अगर शादी की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वास्तु अपार्टमेंट में ही सात फेरे लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications