एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर ने दिया आलिया भट्ट को सरप्राइज, पति को देखते ही एक्ट्रेस ने कर दिया कुछ ऐसा..
आलिया भट्ट अब यूरोप से भारत वापस लौट आई हैं। उनके स्वागत के लिए रणबीर कपूर ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुंबई, 10 जुलाई: हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हॉर्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग आखिरकार आलिया भट्ट ने पूरी कर ली है। जिसके बाद अब एक्ट्रेस भारत वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनका पति रणबीर कपूर इंतजार कर रहे थे। बस फिर क्या था आलिया भट्ट का रिएक्शन देखने वाला था। जिसे पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया है। फिलहाल आलिया की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यूरोप से भारत लौटीं आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कईं दिनों से यूरोप में हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हॉर्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग में व्यस्त थीं जिसकी शूटिंग अब पूरी हो गई है। अब एक्ट्रेस भारत वापस आ गई हैं। ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट पर पति रणबीर कपूर ने उनको सरप्राइज देने पहुंचे। सरप्राइज मिलने के बाद आलिया भट्ट का रिएक्शन देखने लायक था। अब आलिया भट्ट की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर ने दिया आलिया को सरप्राइज
जैसे ही आलिया भट्ट एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो पति रणबीर कपूर ने उनका स्वागत किया। अभिनेता को आलिया के लिए हवाई अड्डे के बाहर अपनी कार में इंतजार करते देखा गया। वीडियो में आलिया भट्ट को सभी मां बनने की बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं जब पैपराजी ने कहा कि रणबीर कपूर लेने आए हैं तो आलिया भट्ट एक्साइटेड हो जाती हैं और उनकी कार की तरफ जाने की स्पीड और ज्यादा बढ़ जाती है।
आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर कपूर की कार की तरफ भागते हुए नजर आईं। जिसे पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही आलिया रणबीर की कार में बैठीं बस फिर क्या था, उन्होंने तुरंत अपने पति को गले से लगा लिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये एक्साइटमेंट देखने से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने एक दूसरे को कितना ज्यादा मिस किया है। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया-रणबीर का बिजी था शेड्यूल
आपको बता दें कि, जब से आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है। उसके बाद से दोनों का काफी बिजी शेड्यूल हो चुका है। एक तरफ जहां आलिया भट्ट अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हॉर्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के लिए यूरोप रवाना हो गई थीं। वहीं रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा का सह-कलाकारों वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ प्रमोशन करने में व्यस्त थे।

रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म
वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दोनों के लिए बेहद खास है क्योंकि पहली बार दोनों ऑन स्क्रीन साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications