'एक्टर को मोलेस्ट करना सही है?', रणबीर कपूर को देख बेकाबू हुई फीमेल फैन, इस हरकत को देख भड़के लोग
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में एक्टर मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए। लेकिन, इस दौरान उनके साथ फीमेल फैन्स ने कुछ ऐसी हरकत की जो कि, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

रणबीर कपूर के साथ फैन ने की ऐसी हरकत
दरअसल, शनिवार को रणवीर कपूर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान एक्टर को फीमेल फैन्स ने चारों तरफ से सेल्फी लेने के लिए घेर लिया था। सेल्फी लेने के चक्कर में एक फैन ने एक्टर के साथ ऐसी हरकत कर डाली जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
एक्टर को की गलत तरह से छूने की कोशिश
रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में एक फीमेल फैन ने अपना आपा खो दिया और उनके चेहरे पर गलत तरीके से छूने की कोशिश की और यह करके उन्होंने अपनी सारी मर्यादा पार कर दी। इतना ही नहीं इसके अलावा एक फैन ने उनके गालों पर किस तक करने की कोशिश की। जिसकी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

घबरा गए थे रणबीर कपूर
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सभी फीमेल फैन्स एक्टर के साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि इस दौरान रणबीर कपूर थोड़ा असहज महसूस करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन, बाद में भीड़ कम होने के बाद एक्टर ने कुछ लड़कों और महिलाओं के साथ सेल्फी क्लिक करवाई।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आलिया बोलेगी- मेरे पति के साथ गुलु गुलु करेगी तो धोपेंगे ना'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह एक पुरुष के प्रति उत्पीड़न है, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए'। एक ने लिखा, 'सेलिब्रिटी या लड़का या लड़की किसी के साथ भी मर्यादा में रहें!! इंसान होने के नाते आपको इस तरह के कार्यों से किसी को असहज नहीं करना चाहिए या बिना अनुमति के स्पर्श नहीं करना चाहिए। मुझे पता है कि लोग सेलेब्स को देखकर उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन कृपया उन्हें छूने से पहले सोचें कि यह वास्तव में बुरा है'।

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। ये फिल्म 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'एनिमल' में भी नजर आने वाले हैं। जो कि, इस साल के अंत में रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications