Ranbir Kapoor Animal Review: कैसी है रणबीर की 'एनिमल'? हीरो की धांसू एंट्री से गूंगे बॉबी देओल तक...
Ranbir Kapoor Animal Review: ट्रेलर रिलीज होने के बाद हर तरफ बस एक ही नाम गूंज रहा था और वो था एनिमल। दमदार एक्टिंग के लिए फैंस के बीच में मशहूर रणबीर सिंंह ने इस गूंज को बरकरार रखा और फिल्म रिलीज होने के बाद रणबीर की दमदार एक्टिंग के लोग कायल हो गए।
रणबीर ने दमदार एक्टिंग से बिखेरा जलवा
एनिमल में रणबीर का जलवा देखने लायक था। जिस तरह से उन्होंने एक गुस्सैल बेटे का किरदार निभाया, वो अपने आप में बेहद काबिलेतारीफ था। रणबीर का एक किरदार न जाने कितनी ही भावनाओं से भरा हुआ था। अपने परिवार के लिए शरीफ से खूंखार बनने वाले रणबीर का इस फिल्म में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

फिल्म में रणबीर के अलावा विलेन के तौर पर बॉबी देओल और रणबीर की पत्नी बनीं रश्मिका भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म में जैसे ही बॉबी देओल की एंट्री होती है, पूरा सिनेमाहॉल तालियों से गूंज पड़ा। ये बात बॉबी की शानदार फैन फॉलोइंग और फैंस का उनके लिए प्यार दिखाता है। फिल्म से पहले बॉबी के ट्रांसफॉर्मेशन के चर्चे जोरों-शोरों पर थे। ऐसे में फिल्म में उनके सिक्स पैक एब्स देखकर फैंस दंग रह गए।
गूंगे विलेन के रोल में बॉबी देओल
एक बात जो दर्शकों के लिए हैरत भरी थी वो ये कि फिल्म में उनका किरदार कुछ ज्यादा नहीं था और एक्टर ने पूरी फिल्म में एक गूंगे का किरदार निभाया था। लेकिन बिना कुछ बोले बॉबी देओल ने जो धमाका किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। कम और म्यूट रोल में फैंस का दिल जीत पाना किसी भी अन्य एक्टर के लिए चुनौती भरा होता। लेकिन फैंस के फेवरेट बॉबी को पता है कि फैंस का दिल कैसे जीता जाता है।
रश्मिकी और रणबीर का रोमांस
फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार की बात की जाए तो रणबीर की बीवी के किरदार में रश्मिका के रोल की लोग तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने जब एक टूटी हुई पत्नी के रूप में भावनाएं दिखाईं तो वो वाकई इमोशनल कर देने वाला था। वहीं रोमांस की बात की जाए तो फिल्म में ये भर-भर कर था। रश्मिका और रणबीर की कैमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई।












Click it and Unblock the Notifications