रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें इनका खतरनाक रूप
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर देश के तीन शहरों में रिलीज किया गया है। आगामी 22 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मुंबई, 24 जूनः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और संजय दत्त की मच अवेटेड फिल्म शमशेरा का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'शमशेरा' के जरिए एक बार फिर रीयल और रील लाइफ के 'संजू' आमने सामने होंगे। फिल्म शमशेरा का ट्रेलर भी इसके टीजर की तरह ही धमाकेदार है। लोगों ने ट्रेलर को देखते ही इसकी तारीफ करना शूरू कर दिया है। लोगों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर धांसू और रौंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म के ट्रेलर में जहां डकैत के रूप में रणबीर कपूर काफी खूंखार लग रहे हैं, तो वहीं संजय दत्त खाकी वर्दी और लंबी चोटी में खतरनाक पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में वाणी कपूर का किरदार भी दमदार दिखाई दे रहा हो जो कि रणबीर कपूर को अंग्रेजों से पंगा लेने के लिए मना करती दिख रही हैं।

22 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर देश के तीन शहरों में रिलीज किया गया है। आगामी 22 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा हैं और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद बड़े स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में देखा गया था।
दिखाई जाएगी सन 1871 की कहानी
फिल्म 'शमशेरा' की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है। फिल्म में आजादी से पहले यानी सन 1871 की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में जहां रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में एक डकैत के किरदार में दिखाई देने वाले हैं वहीं संजय दत्त इस फिल्म में खूंखार विलेन दरोगा शुद्ध सिंह के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में वाणी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है। यह एक पीरियड फिल्म है और अब देखना ये है कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों पर क्या कमाल दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications