रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ की 'ऐसी' फोटो हुई Leak, मानव मंगलानी ने सामने रखा ऐसा सच

Ranbir Kapoor and Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की इबिजा की वायरल तस्वीरें साल 2013 में बॉलीवुड में सनसनी बन गई थीं। इन तस्वीरों ने प्राइवेसी और मीडिया की दखलंदाजी के बारे में सवाल खड़े कर दिए थे।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फोटोज हुईं वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ बीच पर आराम करते दिख रहे थे। फोटोज में कैटरीना कैफ बिकिनी में और रणबीर कपूर स्विम शॉर्ट्स में नजर आ रहे थे।

Ranbir Kapoor

वायरल तस्वीरों ने खड़े किए कई सवाल

हालांकि उस समय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था, लेकिन इन तस्वीरों ने इस बारे में कई सवाल खड़े कर दिए थे। फिलहाल पैपराजी मानव मंगलानी ने खुलासा किया है कि ये तस्वीरें टूरिस्ट या पैपराजी की ली हुई नहीं थीं।

पैपराजी मानव मंगलानी का चौंकाने वाला खुलासा

-पैपराजी मानव मंगलानी ने कहा है कि ये तस्वीरें रणबीर कपूर या फिर कैटरीना कैफ के किसी करीबी व्यक्ति ने मीडिया को लीक की थीं। मानव मंगलानी हाल ही में कुनिका सदानंद के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे और उन्होंने कई बॉलीवुड प्रेम-संबंधों की खबरें सामने लाने की बात याद की।

-मानव मंगलानी ने कहा कि सेलिब्रिटी के अनुरोध के बावजूद भी वह तस्वीरें डिलीट नहीं करते, क्योंकि तस्वीरें एक न एक दिन सामने आ ही जाती हैं। उन्होंने कहा- ऐसे मामलों में थोड़ा चालाकी से काम लेना पड़ता है।

-पैपराजी मानव मंगलानी ने बताया कि उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की तस्वीरें तब क्लिक की थीं, जब वह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि जब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिवाली पार्टी से बाहर निकल रहे थे, तो वह ऐसे पहले फोटोग्राफर थे जिन्होंने उनकी एक साथ तस्वीरें क्लिक की थीं।

'घर में बंद रहकर अफेयर कोई नहीं करता'

-मानव मंगलानी ने कहा- आज नहीं तो कल तस्वीरें बाहर आ ही जाएंगी, क्या वह घर में बंद रहकर अफेयर करने वाले हैं? ये कोई एक रात का अफेयर तो नहीं है। लेकिन ये तस्वीरें ही सबसे ज्यादा वायरल होती हैं। पिछली बार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की बीच पर तस्वीरें लीक हुई थीं। वह बहुत पुरानी बात है।

-कुनिका सदानंद ने पूछा- ये वो तस्वीरें लीक हुई थीं? इस पर मानव ने जवाब दिया- हां वह उनके किसी करीबी ने लीक की थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि तस्वीरें किसने लीक की। उन्होंने ये भी कहा कि उसके बाद ऐसा कोई लीक नहीं हुआ।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की नाराजगी

-जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की तस्वीरें तुरंत वायरल हो गई थीं, जिससे सोशल मीडिया पर टैब्लॉइड की हेडलाइन और फैंस के बीच चर्चा का माहौल बन गया था।

-जहां कुछ लोगों ने इस कपल की केमिस्ट्री की तारीफ की थी और उन्हें एक साथ देखकर खुश हुए थे, वहीं कुछ लोगों ने उनकी प्राइवेसी का खुला उल्लंघन होने पर आलोचना भी की थी। इस आलोचना के बाद दोनों कलाकारों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

-कैटरीना कैफ ने एक ओपेन लेटर लिखकर अपनी निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वह जानती हैं कि लोगों को सेलिब्रिटीज के बारे में जानने में दिलचस्पी होती है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए।

-रणबीर कपूर ने भी अपनी नाराजगी जताई थी और इस घटना को 'विश्वासघात' बताया था। उन्होंने मीडिया से अपील की थी कि वे सार्वजनिक गतिविधियों और निजी जिंदगी के बीच का अंतर रखें।

सेलिब्रिटी की प्राइवेसी पर उठा था सवाल

-इस घटना ने भारत में मीडिया नैतिकता, पैपराजी कल्चर और सेलिब्रिटी की प्राइवेसी से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए थे। इसने इस बात पर भी बहस छेड़ दी थी कि मीडिया को स्टार्स की निजी जिंदगी को कवर करते समय कितनी दूर तक जाना चाहिए, खासकर डिजिटल युग में, जहां वायरल कंटेंट कुछ ही सेकंड में फैल जाता है।

-विवाद के बावजूद, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने अपने करियर में सफलता हासिल की। ​​हालांकि, कुछ साल बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+