17 अप्रैल को रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनेंगी आलिया ?, मुंबई के चेंबुर में लेंगे सात फेरे ?
मुंबई। बॉलीवुड जगत में इन दिनों सबसे फेवरेट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई महीनों से उनके फैंस के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों को शादी का इंतजार है। आए दिन लोग रणबीर और आलिया से शादी को लेकर सवाल करते हैं, जिसपर दोनों स्पष्ट रूप से जवाब देने से कतराते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द ही रणबीर आलिया से शादी करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
ईटाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। कपल के बेहद करीबी सूत्र के हवाले से ईटाइम्स ने शादी की तारीख को लेकर बात कही है। सूत्र ने बताया कि आलिया के दादा एन राजदान उन्हें रणबीर से शादी करते देखना चाहते थे।
Recommended Video

17 अप्रैल को ले सकते हैं सात फेरे ?
17 अप्रैल को एक चुपचाप शादी की योजना बनाई गई है जो एक करीबी पारिवारिक मामला होगा। समारोह आरके स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा और अभी तक कुछ भी असाधारण योजना नहीं बनाई गई है।

अभी तक रणबीर और आलिया की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
हालांकि शादी की खबरों को लेकर रणबीर और आलिया की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब रणबीर और आलिया के फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि शादी की तारीखों को लेकर कोई सच्चाई है या फिर आशंका जताई जा रही है।

रणबीर के अंकल ने किया खुलासा
वहीं रणबीर कपूर के अंकल रणधीर कपूर ने शादी की बात को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वो अभी मुंबई में नहीं हैं और उन्होंने शादी को लेकर कोई भी बातचीत नहीं सुनी है। अगर इस तरह की बड़ी शादी हमारे घर में हो रही होती तो निश्चित ही घर से मुझे कोई फोन कर जानकारी जरूर देता।












Click it and Unblock the Notifications