एक्ट्रेस-राजनेता राम्या ने अजय देवगन के 'हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा' पर खिंचाई करते हुए बोल दी बड़ी बात
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के द्वारा अब भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी नहीं बोलने पर अजय देवगन ने उन्हें निशाने पर लिया था। जिसके बाद इस विषय पर जमकर बहस छिड़ चुकी है। सोनू सूद, अनूप जलोला, रामगोपाल वर्मा के बाद किच्चा सुदीप की पूर्व को एक्ट्रेस और अभिनेता से राजनेता बनी राम्या ने अब अजय देवगन की इस मुद्दे पर खिंचाई करते हुए बड़ी बात कह डाली है।

किच्चा से अजय ने पूछा था ये सवाल
गौरतलब है कि ये बहस बुधवार को शुरू हुई जब सुदीप ने केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, और पुष्पा: द राइज जैसी दक्षिण फिल्मों की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि हिंदी अब भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है। बुधवार को नाराज अजय ने हिंदी में ट्वीट कर सुदीप से पूछा कि उन्होंने अपनी फिल्मों को हिंदी में क्यों डब किया। ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा, "हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जान गण मन।"

राम्या ने अजय देवगन को कहा- आपकी अज्ञानता चौंकाने वाली है
अजय देवगन ने दावा किया था कि हिंदी हमेशा भारत की राष्ट्रभाषा है और हमेशा रहेगी। वहीं राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना ने अजय की अज्ञानता को चौंकाने वाला बताते हुए इसका जवाब दिया है और उनसे 'हिंदी थोपना बंद करने' के लिए कहा है।

नहीं- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है अजय देवगन
जवाब में एक्ट्रेस और राजनेता राम्या ने अजय देगगन के ट्वीट को ट्वीट किया और लिखा, "नहीं- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है अजय देवगन। आपकी अज्ञानता चौंकाने वाली है। " उन्होंने अजय को 'हमारी फिल्मों का आनंद लेने' की सलाह देते हुए दक्षिण की फिल्मों की सफलता का संदर्भ दिया। उनके ट्वीट में आगे लिखा गया, "और यह बहुत अच्छा है कि केजीएफ पुष्पा और आरआरआर जैसी फिल्मों ने हिंदी बेल्ट में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है- कला में कोई भाषा बाधा नहीं है। कृपया हमारी फिल्मों का उतना ही आनंद लें जितना हम आपकी फिल्मों का आनंद लेते हैं। इसके साथ राम्या ने हैशटैग के साथ लिखा stop Hindi Imposition।"

जानें क्यों राम्या ने अजय की अज्ञानता को चौंकाने वाला कहा
वास्तव में, हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है और न ही कभी रही है। भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है लेकिन हिंदी और अंग्रेजी केंद्र सरकार द्वारा उपयोग की जाने वाली आधिकारिक भाषाएं हैं।
Recommended Video

राम्या 2013-14 से कांग्रेस के टिकट पर मांड्या से सांसद भी थीं
राम्या, जिनका असली नाम दिव्या स्पंदना है, ने लगभग दो दशक लंबे करियर में कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सुदीप के साथ 2010 की फिल्म किच्चा हक्का में काम किया, जिसने सुदीप को उनका प्रसिद्ध उपनाम दिया। राम्या 2013-14 से कांग्रेस के टिकट पर मांड्या से सांसद भी थीं और 2018 में छोड़ने से पहले उन्होंने कई सालों तक पार्टी के सोशल मीडिया को संभाला।

अजय देवगन को सुदीप ने कहा ये अनुवाद के कारण गलतफहमी थी
अजय के ट्टीट के जवाब में सुदीप ने अजय को ट्वीट किया था और लिखा था पूरी बात खराब अनुवाद के कारण एक गलतफहमी थी। अजय ने भी, सुदीप को 'दोस्त' कहते हुए शांति से प्रतिक्रिया व्यक्त की। ट्विटर पर अजय ने जवाब में लिखा, "समाधान करने के लिए धन्यवाद, गलतफहमी। मैंने हमेशा फिल्म उद्योग को एक माना है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा। शायद, अनुवाद में कुछ खो गया था। "












Click it and Unblock the Notifications