Race 4: 'रेस 4' में सैफ के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे या हर्षवर्धन राणे, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बता दिया

हाल ही में रमेश तौरानी ने फिल्म के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, अभी फिल्म के लिए सिर्फ सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा से बात चल रही है। इनके अलावा किसी और एक्टर-एक्ट्रेस से बात नहीं की गई है। साथ ही आप फिल्म से जुड़ी किसी भी तरह की खबरों को सच न मानें। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़ी किसी भी तरह की फेक खबर न फैलाई जाए।
कुछ दिनों पहले खबरें आईं थी कि फिल्म में हर्षवर्धन राणे भी हैं। तब हिंदुस्तान टाइम्स से रमेश ने कहा, ये गलत खबर है। उन्हें (हर्षवर्धन) रोल के लिए नहीं चुना गया है। विलेन के रोल के लिए अभी कोई फाइनल नहीं हुआ है। अभी तक कास्ट में भी कोई नहीं फाइनल हुआ। यही वजह है कि मैं अभी इस पर कुछ भी कमेंट नहीं कर सकता हूं। खै़र फिल्म के डायरेक्टर के लिए निखिल आडवाणी का नाम बताया जा रहा है। रेस 4 की शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब खुद रमेश ने कहा कि अब इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी।
बता दें कि, फिल्म रेस का पहला पार्ट साल 2008 में रिलीज हुआ था। जिसमें सैफ और अक्षय खन्ना ने दो भाईयों, रणवीर और राजीव की भूमिका निभाई थी, जो विश्वासघात और धोखे के जाल में फंसे थे। इसके बाद सैफ ने 2013 में "रेस 2" में भी वापसी की, जिसमें जॉन अब्राहम विलेन के रूप में थे। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस में खास रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, फ्रैंचाइज़ के तीसरे भाग में पूरी तरह से नए कलाकारों नजर आए थे। जिसमें सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में थे। लेकिन तीसरे पार्ट को बॉक्स ऑफिस में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। अब सैफ अली खान एक बार फिर रेस 4 से अपनी दमदार वापसी करने वाले हैं। देखना होगा कि एक्टर इस बार क्या फैंस को इंप्रेस कर पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications