रिलीज से पहले मुश्किल में फंसी रणबीर कपूर की 'Ramayana'? रामलीला महासंघ ने दी ऐसी चेतावनी, क्या है विवाद?
Ramayana: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जब से 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। हालांकि कुछ लोग इसे देखने के बाद कई तरह के सवाल भी खड़े कर रहे हैं। इसी बीच रामलीला महासंघ ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले उसकी एक प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है।
रामलीला महासंघ ने 'रामायण' मूवी को लेकर की ऐसी मांग
दरअसल रामलीला महासंघ चाहते हैं कि साल 2023 में रिलीज हुई साउथ के फेमस एक्टर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की तरह इस पौराणिक महाकाव्य को गलत तरीके से न दिखाया जाए। रामलीला महासंघ के प्रेस नोट के अनुसार महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने 'रामायण' के फिल्ममेकर्स को एक औपचारिक पत्र लिखकर मांग की है कि इस दिवाली पर भारत और विदेशों में फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की जाए।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी को लिखा गया खास पत्र
डायरेक्टर नितेश तिवारी और फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी को लिखे पत्र में, महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने फिल्म 'आदिपुरुष' से जुड़े विवाद का जिक्र किया है। आपको बता दें कि उस फिल्म की रिलीज के बाद सनातन समुदाय के सदस्यों और पारंपरिक रामलीला प्रस्तुतियों से जुड़े लोगों ने कई तरह की आपत्तियां जताई थीं।
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से जुड़ा है विवाद
प्रेस नोट के अनुसार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में लंका को सोने के बजाय काले रंग में दिखाना और रावण व उसकी सेना को पारंपरिक मान्यताओं के उलट दिखाना शामिल था, जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर भी पड़ा था। प्रेस नोट में अर्जुन कुमार ने कहा है- महासंघ को मिली जानकारी के अनुसार फिल्म रामायण में कुछ ऐसे सीन भी हो सकते हैं, जो भारत और विदेशों में रहने वाले हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर सकते हैं।
महासंघ ने की स्पेशल प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग
इसमें प्रेस नोट में आगे कहा गया है- इसे देखते हुए, संगठन ने एक स्पेशल प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि रिलीज से पहले किसी भी संभावित आपत्तिजनक सीन्स या डायलॉग की पहचान कर उन्हें हटाया जा सके।
रामलीला महासंघ सिनेमाघरों के बाहर करेगा प्रदर्शन
श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर मेकर्स इस अनुरोध को नहीं मानते हैं, तो महासंघ, कई हिंदू संगठनों के साथ मिलकर, दिल्ली और दूसरे राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेगा।
फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर में क्या-क्या दिखाया गया?
-जानकारी के अनुसार फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर गत 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शुभ ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया था। ट्रेलर की शुरुआत में कन्नड़ फिल्मों के फेमस एक्टर यश को रावण के रूप में दिखाया जाता है। यश को अपने भव्य महल में प्रवेश करने और तीनों लोकों पर अपने शासन की घोषणा करने से पहले अंधेरे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। जैसे-जैसे अंधेरा फैलता है, भगवान विष्णु प्रभु श्रीराम के रूप में पृथ्वी पर जन्म लेते हैं।
-इसके बाद ट्रेलर में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई देते हैं जबकि एक्टर अरुण गोविल ने फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाई है। अरुण गोविल अयोध्या की जनता से राम का परिचय कराते हैं। ट्रेलर में श्रीराम और माता सीता की शादी की झलक भी दिखाई गई है। आपको बता दें कि फिल्म में माता सीता का किरदार साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी ने निभाया है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
-ट्रेलर में रामायण महाकाव्य के अहम पल दिखाए गए हैं, जैसे रकुल प्रीत सिंह का निभाया शूर्पणखा का किरदार, माता सीता का अपहरण और अच्छाई व बुराई की ताकतों के बीच होने वाली जबरदस्त लड़ाई की तैयारी, जिसमें बड़े पैमाने पर एक्शन सीन्स भी शामिल हैं।
-आपको बता दें कि फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे के अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक हंस जिमर और एार रहमान ने तैयार किया है। ये फिल्म 2 हिस्सों में रिलीज होगी। 'रामायण: पार्ट 1' को दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा जबकि 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में थिएटर्स में दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications
