'रावण को रोड साइड गुंडा...' रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने दिया बड़ा बयान, आखिर क्यों कही ऐसा बात?
Dipika Chikhlia On Adipurush: रामनंद सागर की रामायण में माता सीता का रोल निभाकर दीपिका चिखलिया घर-घर फेमस हो गई थीं। यहां तक कि लोग उनकी पूजा भी करने लगे थे। अब हाल ही में दीपिका चिखलिया ने फिल्म आदिपुरुष पर नाराजगी जाहिर की है।
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष तब से विवाद में थी जब इसका टीजर रिलीज किया था। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाई गई लेकिन बावजूद इसके जब बड़े पर्दे पर फिल्म को रिलीज किया गया तो लोगों ने मेकर्स को खूब खरी खोटी सुनाई थी। फिल्म आदिपुरुष में जिस तरह किरदार दिखाए गए तो उसको लेकर लोगों में काफी आक्रोष था।

अब इस मामले में दीपिका चिखलिया ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान बयान दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जिन बच्चों ने भी आदिपुरुष अपने मां-बाप के साथ देखी होगी ये एक तरीके से उनके आने वाले भविष्य को बर्बाद कर रहा है और ये चीजें मुझे काफी परेशान करती हैं। उस समय आपके माता-पिता यह नहीं समझाएंगे कि रावण ऐसा नहीं था। वह नॉनवेज नहीं खाता था, सीता ऐसी नहीं थी।'
दीपिका चिखलिया ने आगे आदिपुरुष में रावण के रोल को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि, 'वह ब्राह्मण थे और वह नॉनवेज नहीं खाते थे। उनके अंदर कई अच्छी क्वालिटी थीं, वह सिर्फ विलेन नहीं थे। सिर्फ एक बुरी चीज जो उसने की थी, वह यह थी कि उसने किसी और की पत्नी का हरण कर लिया था। इसके अलावा रावण विद्वान था। उसको रोड साइड गुंडा दिखाना फिल्म में सही नहीं था।'
बता दें कि, हाल ही में दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण पर भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि बार-बार रामायण नहीं बननी चाहिए क्योंकि ये एक तरीके से धार्मिक गंथों के साथ छेड़छाड़ करना है। हर बार जब इसे बनाते हैं तो कुछ नया बदलाव देखने को मिलता है जो कि सही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications