टीवी के राम को देख इमोशनल हो गया मुस्लिम परिवार, अरुण गोविल के साथ क्लिक की फोटोज, देखें वीडियो
Arun Govil Viral Video: भारत एक ऐसा देश है जहां हर धर्म का बराबर से सम्मान किया जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो मजहब के नाम पर देश को बांटने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि हमारे हिंदुस्तान एकता का एक बड़ा उदाहरण है।
दरअसल, रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मुस्लिम परिवार एयरपोर्ट पर टीवी के राम की झलक देखते ही उत्साहित हो गया और उन्होंने एक्टर के साथ ढेर सारी तस्वीरें ली।

अरुण गोविल के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मुस्लिम शख्स एक्टर को भावुक हो गया। उसके चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है। अपनी आंखों के सामने यूं टीवी के राम को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाया और उसने अरुण गोविल की कई सारी तस्वीरें अपने परिवार के साथ क्लिक की।
बता दें कि, ये वीडियो काफी पुराना है। वहीं अब वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं भले ही मुसलमान हूं लेकिन मैं धर्म की इज्जत करता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा, हम हमेशा से ऐसा ही भारत देखना चाहते हैं। एक ने लिखा, 'ये है असली भारत।' एक और ने लिखा, 'इस शख्स की मुस्कान देखकर काफी खुशी हुई।'
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब यूं अरुण गोविल को रोककर लोगों ने उनसे मुलाकात की। बल्कि टीवी के राम और माता सीता यानि दीपिका चिखलिया आज भी साथ में कहीं जाते हैं तो लोग उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने लग जाते हैं। यहां तक कि एक वक्त ऐसा भी था जो लोग घरों में इनकी पूजा करने लगते थे। आज भी रामायण की इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications