चुनावी नतीजे देख भड़के रामायण के 'लक्ष्मण', अयोध्या वासियों को बताया 'स्वार्थी', बोले- 'इतिहास गवाह है कि...'

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार को आ चुके हैं। लेकिन इस बार बीजेपी को 'अबकी बार 400 के पार' काम नहीं आया। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में इस बार उलटफेर देखने को मिला उसकी भाजपा को उम्मीद नहीं थी। जिसको देख 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी भी हैरान हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बावजूद भी करारी हार का सामना करना पड़ा। अब इन चुनावी नतीजों से 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी काफी निराश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोकसभा चुनाव के नतीजों अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने क्या कुछ कहा चलिए जानते हैं।

sunil lahri

सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कहा कि, 'जय श्रीराम! चुनाव के नतीजे देखकर मुझे बहुत निराशा हो रही है। इसीलिए मैं कहता था- 'वोट दो, वोट दो', लेकिन किसी ने नहीं सुना। अब गठबंधन की सरकार बनेगी। क्या ये गठबंधन सरकार को 5 साल तक सही से चला पाएगी? सोचिए जरा।'

सुनील लहरी ने आगे कहा कि, मुझे इस बात की खुशी है कि दो ऐसे लोगों ने जीत हुई है जिन्हें मैं काफी ज्यादा पसंद करता हूं। दोनों के दोनों ने चुनाव में बहुत शानदार जीत दर्ज की है। पहली हैं कंगना रनौत जी, जो नारी शक्ति का जीता-जागता स्वरूप हैं। उन्होंने मंडी सीट से जीत हासिल की है। दूसरे हैं मेरे बड़े भाई समान अरुण गोविल जी, वह मेरठ सीट से इलेक्शन जीते हैं। जिसकी मुझे बहुत ज्यादा खुशी हुई है। दोनों को ही मेरी तरफ से बहुत बधाई और शुभकामनाएं, जय श्रीराम।'

सुनील लहरी की इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अयोध्या वालों ने मोदी जी को धोखा दिया है जो कि बिल्कुल सही नहीं है।' एक ने लिखा, 'पीएम मोदी जैसी प्रधानमंत्री इस देश को नहीं मिलेगा।' इतना ही नहीं सुनील लहरी ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर अयोध्या वासियों को स्वार्थी बताया। उन्होंने लिखा कि, 'इतिहास गवाह है कि अयोध्या वासियों ने हमेशा अपने सच्चे राजा के साथ विश्वासघात किया है। धिक्कार है।' फिलहाल एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+