रामायण की सीता ने स्वतंत्रता दिवस पर डाली एक पोस्ट, पाकिस्तान का कनेक्शन निकलने पर हुईं ट्रोल
नई दिल्ली, अगस्त 15। आजादी के अमृत महोत्सव का पूरे देश में जश्न है। हर कोई तिरंगे के साथ अपनी-अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। ऐसे में पूरी फेमस टीवी सीरियल रामायण फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी तिरंगे के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, लेकिन वो अपनी इस पोस्ट को लेकर ट्रोल हो गई हैं।

दीपिका ने अपनी पोस्ट में कर दी बड़ी गलती
दरअसल, दीपिका चिखलिया ने तिरंगा फहराने की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो में उन्होंने सफेद कुर्ता और प्लाजो पहना है और हाथ में तिरंगा लिया हुआ है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''सभी को 75वां स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो।'' इसके अलावा इस पोस्ट में दीपिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को टैग कर दिया है। हो सकता है दीपिका पीएम मोदी को टैग करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने गलती से पाकिस्तानी पीएम को टैग कर दिया है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
दीपिका अपनी इसी गलती को लेकर अब जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी पोस्ट पर यूजर्स खूब उल्टे सीधे कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अगर गलती लड़की से हो जाए तो इसमें कसूर भी गलती का है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''हे माते, ये आपकी कैसी माया है, इन असुरों के मंत्री को किस कारण टैग कर दिया आपने?''
Happy Independence Day @PakPMO 75th independence to us all pic.twitter.com/Xv29w5A0Wk
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) August 15, 2022












Click it and Unblock the Notifications