'क्या सोचकर बनाई ये फिल्म?' 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के रामायण के 'राम' अरुण गोविल
फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के बाद भी विवादों में हैं। अब रामायण के 'राम' अरुण गोविल ने फिल्म के मेकर्स पर गुस्सा निकाला।
Arun Govil On Adipurush: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब फिल्म के डायलॉग से लेकर कास्टिंग तक सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर फिल्म विवादों में घिर गई है। इस बीच रामायण के 'राम' यानी एक्टर अरुण गोविल का भी गुस्सा फूट पड़ा।
आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के अरुण गोविल
अरुण गोविल ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, 'रामायण एक आस्था का विषय है और उसके स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। ये अस्वीकार्य है। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की बात अलग है, यहां बात चरित्रों को सही तरीके से पेश करने की है जो चिंतनीय है।'

'मेकर्स क्या साबित करने की कोशिश कर रहे थे?'
इसके बाद अरुण गोविल आदिपुरुष के मेकर्स को आड़े हाथों लिया और कहा, मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करने की कोशिश कर रहे थे। अगर मेकर्स ने बच्चों के लिए यह फिल्म बनाई है तो बच्चे से पूछिए क्या उन्हें यह फिल्म पसंद आई है या नहीं? इसके अलावा एक्टर ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक डायलॉग पर नाराजगी जताई।
फिल्म के डॉयलाग पर उठाए सवाल
अरुण गोविल ने कहा कि, 'मुझे इस तरह की भाषा अच्छी नहीं लगती है और मैं हमेशा मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हूं और ऐसे में रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता हूं। फिल्म के रिसर्च की बात है तो मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी ली है, लेकिन अगर वो फिल्म में अपना नया इनपुट डालना चाहते थे फिल्म तो यह ठीक नहीं है। इनमें एक्टर्स की गलती नहीं होती क्योंकि उनका किरदार और लुक मेकर्स ही तय करते हैं।'
आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
बता दें कि, फिल्म 'आदिपुरुष' ने विवादों के बावजूद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 140 करोड़ का कलेक्शन कर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है। खैर सोशल मीडिया पर आ रहे तमाम रिएक्शन से कहा नहीं जा सकता कि ये फिल्म फैंस को कुछ खास पसंद आई। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म क्या कमाल कर पाती है।
Recommended Video










Click it and Unblock the Notifications