रामानंद सागर के 'भीष्म पितामह' सुनील नागर ने खाने के लिए बेचा घर, लोगों से मांगे पैसे, अब कर रहे हैं ये काम

Sunil Nagar Bhishma Pitamah: टीवी एक्टर सुनील नागर, जिन्होंने एक समय पर रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक शोज में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, कुछ समय पहले तक बहुत ही बुरी हालत में थे। वह पैसों के लिए मोहताज हो गए थे। एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुद खुलासा किया था कि वह कुछ साल पहले पैसों की तंगी का शिकार हो गए थे और उनकी स्थिति बहुत ही खराब हो गई थी। फिल्हाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और अब वह दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो 'काशी विश्वनाथ' में काम कर रहे हैं।

सुनील नागर का दमदार अभिनय
रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक टीवी शोज 'श्री कृष्णा', 'ओम नमः शिवाय', 'महाबली हनुमान', 'कुबूल है' में सुनील नागर एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा वह 'चतुर सिंह टू स्टार' नामक फिल्म का भी हिस्सा रहे चुके हैं। सुनील नागर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

sunil nagar

पैसों के लिए सुनील ने लोगों के सामने फैलाया था हाथ
वहीं इस समय सुनील नागर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सुनील अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। सुनील ने अपनी बुरी स्थिति के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि कोरोना काल में उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें आर्थिक मदद के लिए लोगों के आगे हाथ फैलाना पड़ा था। उस समय उनके पास न तो पैसे थे और न ही कोई काम था।

'5 महीने से किराया नहीं दिया है'
वीडियो में सुनील नागर बता रहे हैं- मैंने दिसंबर 2019 से कोई काम नहीं किया है इसलिए मुझे अपना पेट पालने के लिए अपनी सारी बचत किराए और रोजाना के खर्चों का भुगतान करने में खर्च करना पड़ा है। वह आगे बताते हैं- जिस फ्लैट में मैं अभी रह रहा हूं, उसका मैंने पिछले 5 महीने से किराया नहीं दिया है। शुक्र है, मालिक बहुत समझदार है और वह जानता है कि जैसे ही मैं काम करना शुरू करूंगा मैं सारा किराया दे दूंगा।

'मेरे पास सर्जरी कराने के भी पैसे नहीं थे'
सुनील नागर ने वीडियो में अपनी हेल्थ के बारे में खुलासा करते हुए बताया- डॉक्टर ने मुझे सर्जरी कराने की सलाह दी थी लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया था क्योंकि इसमें पैसे की जरूरत थी। मैंने डॉक्टर से कहा था कि मेरे लिए सर्जरी कराना संभव नहीं है क्योंकि मेरे पास अभी बिल्कुल पैसे नहीं है। सर्जरी में मुझे लगभग 80 हजार रुपये खर्च करने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+