Ram Setu Vs Thank God: अब श्रीराम के सहारे है अक्षय कुमार की डूबती नैय्या, 'थैंक गॉड' का कुछ ऐसा है हाल
अजय देवगन की 'थैंक गॉड' और अक्षय की 'रामसेतु' फिल्मों को लेकर फैंस के बीच बराबर की क्रेज देखने को मिल रहा था। ऐसे में दोनों में से 'रामसेतु' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया।
Ram Setu Vs Thank God: तमाम देशभक्तों की आस्था से जुड़ी अक्षय कुमार की रामसेतु फिल्म आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों ने तरह-तरह के रिस्पॉन्स भी दिए। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच बराबर की क्रेज देखने को मिल रहा था। ऐसे में चलिये जानते हैं कि दोनों में से किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया।

आपको बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अक्षय कुमार और अजय देवगन की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकरा रही हैं। साल 2009 में भी अजय की कॉमेडी ऑल द बेस्ट फन बिगिन्स अक्षय की एडवेंचर ब्लू के साथ टकरा गई थी। इसके बाद साल 2010 में अजय देवगन की गोलमाल 2 अक्षय की एक्शन रिप्ले के साथ भिड़ गई।
दोनों ही फिल्मों में अजय ने खिलाड़ी कुमार की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने दोनों फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बार उम्मीद है कि राम सेतु बेहतर करेगी। बाद में जो होगा, वो दोनों ही फिल्मों की कहानी पर डिपेंड करता है। लेकिन मैं दोनों ही फिल्मों को लेकर पक्के तौर पर कुछ कह नहीं सकता।
अभिषेक शर्मा ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं इंदिरा कुमार भी शानदार एंटरटेनर हैं। थैंक गॉड फिल्म को भी कुछ कम नहीं आंका जा सकता। आखिरकार ये दर्शकों पर निर्भर करता है कि उन्हें कोई भी फिल्म कितनी अच्छी लगती है।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा कि इस बार राम सेतु की ओपनिंग बेहतर हुई है। ऑक्यूपेंसी लेवल और एडवांस बुकिंग बेहतर है। इसलिए इसे आज 15 करोड़ तो बरकरार रखने ही चाहिए। थैंक गॉड की बात करें, तो इसका ऑक्यूपेंसी लेवल थोड़ा कम है। इस हिसाब से इसे 8-9 करोड़ रुपये तक तो टिकना ही चाहिए।
ट्रेड एनालिस्ट सुमेत कडे ने भी कुछ इसी तरह का ओपिनियन रखा है। उनका कहना है कि दोनों ही फिल्मों ने अच्छी ओपनिंग की थी। लेकिन राम सेतु थैंक गॉड से बेहतर रही। राम सेतु की स्पॉट बुकिंग भी थैंक गॉड की तुलना में बेहतर है। अब सब कुछ दर्शकों पर निर्भर करता है।












Click it and Unblock the Notifications