Ram Mandir: रणबीर कपूर ने चुपके से किया ऐसा काम, पत्नी आलिया के सामने ही कैटरीना कैफ के साथ की ऐसी हरकत
Ram Mandir Ranbir Kapoor: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, साउथ इंडस्ट्री से लेकर खेल और कारोबार के जगत से जुड़े कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा भी वायरल हो रहा है जिसमें रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर चुपके से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर इस कार्यक्रम में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ पहुंचे थे।

रणबीर कपूर लेने लगे सेल्फी
रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के पास ही बैठे हुए थे। इसी बीच रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा काम किया जिसकी वजह से एक्टर का मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर सेल्फी ले रहे हैं लेकिन लोगों को लग रहा है कि वह कैटरीना कैफ को कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं।
दुपट्टा ओढ़े बैठी थीं कैटरीना कैफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के पास में बैठकर श्लोका अंबानी से बात कर रही थीं। ऐसे में रणबीर कपूर अचानक अपना फोन ऊपर उठाकर सेल्फी लेने लग जाते हैं। मजेदार बात यहे है कि रणबीर कपूर के ठीक पीछे कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ बैठी थीं।
वीडियो देख लोगों ने कही ऐसी बात
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को कैप्चर कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- रणबीर ने कैटरीना को कैप्चर करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications