Ram Mandir: श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का बुलावा...पर अयोध्या नहीं पहुंचे अक्षय कुमार, आखिर क्या है वजह?

Ram Mandir Pran Pratishtha Akshay Kumar: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। सुबह से ही राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स और खेल जगत के लोग पहुंच रहे हैं। कई बड़े बिजनेसमैन भी इस समारोह में पहुंचे हैं।

अक्षय कुमार नहीं पहुंचे अयोध्या
आपको बता दें कि राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इस कार्यक्रम को पूरे देश में लाइव देखा जाएगा। वहीं इस ऐतिहासिक समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जैसे सेलेब्स अयोध्या पहुंच चुके हैं। हालांकि राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों का दान करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए हैं। अब इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

akshay kumar

अक्षय कुमार नहीं हुए कार्यक्रम में शामिल
अक्षय कुमार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, हालांकि एक्टर इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह का खुलासा हुआ है। खबर है कि अक्षय कुमार इस समय जॉर्डन में मौजूद हैं। वह बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग मं व्यस्त हैं। इसी वजह से वह अयोध्या नहीं पहुंच पाए हैं।

अक्षय कुमार ने कही ये बात
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है- श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन पर आप सभी को अनेक शुभकामनाएं....जय श्री राम। इससे पहले अक्षय कुमार ने लिखा था- आज का दिन पूरी दुनिया में बसे रामभक्तों के लिए बहुत-बहुत बड़ा दिन है। कई सौ सालों की प्रतिक्षा के बाद ये दिन आया है कि रामलला अपने घर अयोध्या में राम मंदिर में आ रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने लोगों को दी बधाई
अक्षय कुमार की पोस्ट के बाद ही बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने लिखा है- और हम सबने बचपन से इस बारे में इतना सुना है पर आज इस दिन को होते हुए देख पाना जी पाना बहुत बड़ी बात है। हम वेट कर रहे हैं उस घड़ी की जब हम दीप जलाकर श्री राम का उत्सव मनाएंगें। हम दोनों की तरफ से आपको और आपके परिवार को इस पावन दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...जय श्री राम।

बॉलीवुड और साउथ के सेलेब्स पहुंचें अयोध्या
आपको बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए करीब 8000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। सभी सेलेब्स इस खास मौके पर पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+