Ram Kapoor ने राखी सावंत को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- इंडस्ट्री ने उसका गलत इस्तेमाल किया
Ram Kapoor: फेमस टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके शानदार फिजिक को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। फिलहाल राम कपूर ने सोशल मीडिया क्वीन राखई सावंत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
राखी सावंत को लेकर राम कपूर का बयान
राम कपूर ने राखी सावंत के बारे में कुछ ऐसी बात कही है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। राम कपूर ने बताया है कि कैसे बिना किसी गॉडफादर के राखी सावंत ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है।

राखी ने आयोजित किया था अपना स्वंयवर
राम कपूर ने बताया कि राखी सावंत को वो तब से जानते हैं जब उन्होंने साल 2009 में टीवी पर अपना स्वयंवर आयोजित किया था। राखी का स्वयंवर जीतने वाले टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा के इलेश परुजनवाला थे। ये सीजन 29 जून 2009 से 2 अगस्त 2009 तक प्रसारित हुआ था। फिनाले के दौरान राखी और इलेश ने सगाई की थी लेकिन कुछ महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे।
'खुद का नाम बनाने के लिए राखी का सम्मान करता हूं'
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राम कपूर ने बताया कि वह ज्यादातर मौकों पर राखी सावंत की राय से सहमत नहीं होते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में किसी भी तरह का संबंध न होने के बावजूद खुद का नाम बनाने के लिए वह राखी का सम्मान करते हैं।
राम कपूर ने राखी सावंत के बारे में कही ऐसी बात
राम कपूर ने इंटरव्यू में कहा- आज पूरा देश राखी सावंत का नाम जानता है। वह मुंबई में एक 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां मैं भी गया हूं, जो उनका अपना है। इंडस्ट्री में ये सम्मान उन्होंने खुद हासिल किया है।
राम कपूर ने कहा- मैं उनके पागलपन से सहमत नहीं हूं लेकिन वो आज जो भी हैं, जो भी करती हैं, सच तो ये है कि उन्होंने अपनी जिंदगी खुद बनाने में कामयाबी हासिल की है और मैंने ये होते हुए देखा है।
एक्टर ने आगे कहा- आप इसका सम्मान कैसे नहीं कर सकते, कोई एक अच्छी, सेक्सी डांसर है जिसका इंडस्ट्री गलत इस्तेमाल करना चाहती है, बहुत सारे गंदे अनुभव हैं उसके, कोई गॉडफादर नहीं, कुछ नहीं, ये सब मैंने 'राखी का स्वयंवर' की वजह से देखा है, इसलिए आप हर चीज से सीखते हैं।
राम कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन
इस बीच, राम कपूर अपने अविश्वसनीय शारीरिक परिवर्तन (फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन) के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह सिर्फ एक साल में 140 किलो से 85 किलो वजन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 55 किलो वजन कम कर लिया है। देवना गांधी के साथ पॉडकास्ट में राम कपूर ने बताया था कि 5 साल तक वह वजन घटाने के रोलर कोस्टर पर थे। 30 किलो वजन कम करते और फिर वापस बढ़ा लेते। लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई।












Click it and Unblock the Notifications