इस डारेक्टर को 'गे' बनने का था शौक! मशहूर एक्टर की बॉडी देख हुए पागल और फिर... एक गलती ने उजाड़ा घर

Ram Gopal Verma: राम गोपाल वर्मा इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिन्हें किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। कई फिल्में लीग से हटकर थीं तो कई एकदम लोगों से जुड़ी। आज डायरेक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर चलिये जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

राम गोपाल वर्मा हमेशा से पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। 7 अप्रैल को हैदराबाद में वे पैदा हुए थे। वहीं से डायरेक्टर ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि किताबें पढ़ने से ज्यादा उन्हें लोगों को पढ़ना पसंद था।

Ram Gopal Verma Birthday

राम गोपाल वर्मा को फिल्म देखते देखते निर्देशन के फील्ड में ही करियर बनाने का चस्का लगा। अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा ने तेलुगु फिल्म शिवा से की थी। इसके बाद बॉलीवुड डेब्यू उन्होंने उर्मिला मातोंडकर की रंगीला फिल्म से किया। ये फिल्म हिट साबित हुई और देखते ही देखते वर्मा पॉपुलर डायरेक्टर बन गए। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान लीड रोल में थे और बस फिर क्या था... उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

बताते चलें कि राम गोपाल वर्मा पहले से ही शादीशुदा थे मगर वे उर्मिला मातोंडकर के भी दीवाने थे। उर्मिला से वे शादी करना चाहते थे। यही कारण था, जिसने उनकी मैरिड लाइफ भी खराब कर दी। कहा जाता है कि उनकी पत्नी रत्ना ने अपनी शादी बचाने के लिए उर्मिला को थप्पड़ तक मार दिया था।

एक दफा राम गोपाल वर्मा जूनियर एनटीआर पर भी फिदा हो गए थे। उन्हेोंने एक शर्टलेस फोटो पोस्ट किया था जिसे देख रामगोपाल वर्मा बोले कि तारक, तुम अच्छी तरह जानते हो कि मैं गे नहीं हूं मगर तुम्हारी ये फोटो देखने के बाद एक बार गे जरूर बनना चाहता हूं। आ बॉडी येंत्रा नैना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+