नंगे पांव एयरपोर्ट पहुंचे सुपरस्टार राम चरण, काले कपड़ों में कर रहे हैं ऐसी साधना, ऑस्कर 2023 से है कनेक्शन

Ram Charan Video: लोगों का कहना है कि एक्टर राम चरण ने भगवान स्वामी अयप्पा का महाव्रत रखा है। ये महाव्रत 41 दिनों तक चलता है और इसमें कठिन नियमों का पालन करना होता है।

ram charan

Ram Charan Video: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण फिल्म 'आरआरआर' में अपनी दमदार परफॉरमेंस के बाद से से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर राम चरण की जमकर चर्चा होती है। खबर है कि राम चरण ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। हाल ही में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया था। वह काले रंग कपड़ों में नजर आए थे लेकिन लोगों को जिस चीज ने हैरान कर दिया वो ये था कि वह एयरपोर्ट पर नंगे पांव पहुंचे थे। उनका एयरपोर्ट पर नंगे पांव पहुंचने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर नंगे पांव पहुंचे राम चरण

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि एक्टर राम चरण ने भगवान स्वामी अयप्पा का महाव्रत रखा है। ये महाव्रत 41 दिनों तक चलता है और इसमें कठिन नियमों का पालन करना होता है। लोगों की मानें तो ऑस्कर की जीत के लिए राम चरण का ये कदम सबको खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब राम चरण ने ये महाव्रत रखा है। पिछले साल फिल्म आरआरआर की सक्सेस के लिए भी उन्होंने ये महाव्रत रखा था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सबरीमाला जाकर भगवान के दर्शन भी किए थे।

राम चरण ने रखा है महाव्रत

वहीं लेटेस्ट वीडियो में राम चरण हैदराबाद एयरपोर्ट पर अपनी गाड़ी से उतरते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। साथ ही हाथ में काले रंग का गमछा भी ले रखा था। वह एयरपोर्ट पर नंगे पांव पहुंचे थे। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राम चरण और आनंद महिंद्रा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में भी राम चरण नंगे पांव और काले कपड़ों में नजर आए थे।

भगवान अयप्पा स्वामी का महाव्रत

भगवान अयप्पा स्वामी का महाव्रत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण गत 10 फरवरी से भगवान अयप्पा स्वामी का महाव्रत कर रहे हैं। राम चरण हर साल अयप्पा स्वामी का महाव्रत रखते हैं। ये महाव्रत 41 दिनों तक चलता है और बहुत कठिन होता है। इस महाव्रत के दौरान कई कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है।

काले कपड़ों में नजर आए राम चरण

काले कपड़ों में नजर आए राम चरण

इस महाव्रत में काले कपड़े पहनने पड़ते हैं। ब्रह्मचार्य का पालन करना होता है। 41 दिनों तक नंगे पांव रहना पड़ता है। जमीन पर सोना होता है। सात्विक भोजन खाना पड़ता है और साथ ही गले में तुलसी की माला भी पहननी होती है। राम चरण इन सभी कठिन नियमों का बड़े ही ध्यानपूर्वक पालन कर रहे हैं।

ऑस्कर 2023 के लिए रवाना हुए अमेरिका

ऑस्कर 2023 के लिए रवाना हुए अमेरिका

आपको बता दें कि साउथ के सुरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसी के लिए राम चरण अमेरिका जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी आगामी 13 मार्च 2023 को आयोजित होगी। देशवासियों को उम्मीद है कि एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का ये गाना इतिहास जरूर रचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+