15 साल पहले राम चरण ने दीपिका पादुकोण के साथ किया था ऐसा काम, फोटो देख लोग हुए हैरान

Ram Charan Birthday: इंस्टाग्राम पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दीपिका पादुकोण और राम चरण एकसाथ नजर आ रहे हैं लेकिन ये फोटो काफी पुरानी है।

ram charan

Ram Charan Birthday: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान भी हैं। हाल ही में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। राम चरण फिल्म 'आरआरआर' में अपनी दमदार परफॉरमेंस के बाद से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर राम चरण की जमकर चर्चा होती है। आज इस सुपरस्टार का 38वां जन्मदिन है। आपको बता दें कि ऑसक्र अवॉर्ड जीतने के बाद राम चरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही थीं। वहीं इस बार ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर पहुंची थीं लेकिन राम चरण और दीपिका पादुकोण के 15 साल पुरानी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है।

राम चरण की 15 साल पुरानी फोटो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दीपिका पादुकोण और राम चरण एकसाथ नजर आ रहे हैं लेकिन ये फोटो काफी पुरानी है। आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड 2023 सेरेमनी में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ नजर आए थे। वहीं सोशल मीडिया पर जो फोटो सामने आई है, उसमें दो तस्वीरें एकसाथ हैं। एक साल 2023 की और दूसरी साल 2008 की यानी 15 साल पुरानी।

दीपिका पादुकोण और राम चरण दिखे एकसाथ

ऑस्कर अवॉर्ड 2023 सेरेमनी में दीपिका पादुकोण और राम चरण दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई थीं। दोनों ने एक-दूसरे से बात भी की थी। दरअसल दोनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और भारतीय भी हैं तो ऐसे में उनका मिलना और बात करना सामान्य है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और राम चरण ने पहले साथ में काम किया हुआ है इसलिए ये एक दूसरे को पहले से जानते हैं।

साल 2008 में एकसाथ किया था विज्ञापन

दोनों के एक साथ काम करने की खबर बहुत ही कम लोगों को मालूम है। जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण और राम चरण ने साल 2008 में एकसाथ एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी का एड किया था। उसी दौरान की फोटो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस 15 साल पुरानी फोटो में दोनों की उम्र काफी कम नजर आ रही है।

लोगों ने फोटो देख कही ऐसी बात

लोगों ने फोटो देख कही ऐसी बात

राम चरण और दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने इस पर जमकर अपना रिएक्शन दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अब बॉलीवुड को ऑस्कर न मिला तो पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बेस्ट फ्रेंड्स की तरह नजर आ रहे हैं...अब दोनों ज्यादा प्यारे हो गए हैं।

धार्मिक व्यक्ति हैं राम चरण

धार्मिक व्यक्ति हैं राम चरण

आपको बता दें कि आज राम चरण का जन्मदिन है। राम चरण का नाम भी उन एक्टर्स में शामिल होता है जो एक फिल्म के लिए महंगी फीस लेते हैं। इतना ही नहीं वह लग्जरी गाड़ियों के भी काफी शौकीन है। आपको बता दें कि राम चरण काफी धार्मिक व्यक्ति भी हैं। वहहर साल अयप्पा स्वामी का महाव्रत रखते हैं। ये महाव्रत 41 दिनों तक चलता है और बहुत कठिन होता है। इस महाव्रत के दौरान कई कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+