रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी का स्पेशल फूड मेन्यू, मिलेगा ग्लूटन-शुगर फ्री खाना, ऐसी होगी खाने की थाली

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर जैकी भगनानी आगामी 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी करने वाले हैं। कपल गोवा पहुंच चुका है जहां पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आज से शुरू होना वाला है। आपको बता दें कि रकुल और जैकी की शादी की थीम इको-फ्रेंडली वेडिंग है।

शादी के लिए गेस्ट को मिला ऑनलाइन इनविटेशन
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी गोवा के आईटीसी होटल में होने वाली है। साउथ गोवा में स्थित लग्जीरियस आईटीसी होटल एक खूबसूरत रिजॉर्ट है। खबर है कि रकुल-जैकी की शादी में इको फ्रेंडली चीजों को ही अहमियत दी गई है। इस शादी में सभी गेस्ट को ऑनलाइन इनविटेशन भेजा गया है।

Rakul Preet Singh

ग्लूटन फ्री और शुगर फ्री खाना
वहीं कहा जा रहा है कि रकुल और जैकी की शादी में कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे और न ही ऐसी कोई चीज होगी जिससे वातावरण प्रदूषित हो। खबर है कि वेडिंग फूड मेन्यू पर भी खास ध्यान दिया गया है और इसे काफी हद तक ग्लूटन फ्री और शुगर फ्री रखा गया है।

हेल्दी खाने से तैयार हुआ वेडिंग फूड मेन्यू
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खाने से सजा वेडिंग फूड मेन्यू डिजाइन करने के लिए एक खास शेफ को हायर किया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक मेहमानों के लिए एक अलग मेन्यू तैयार किया गया है। खास बात ये है कि इसमें सुशी जैसे डिशेज के ऑप्शन होंगे ताकि हर मेहमान बिना किसी चिंता के खाने का आनंद ले सके।

सेहत के प्रति जागरूक हैं रकुल प्रीत सिंह
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी सेहत के प्रति बेहद जागरूक हैं। वह कई बार इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वह सिर्फ हेल्दी खाना ही खाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रकुल प्रीत सिंह अपने हेल्दी फूड्स के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट भी देती रहती हैं।

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी की शादी के मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोवा हो रही रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहुंच सकते हैं। दरअसल ये दोनों एक्टर्स फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का हिस्सा हैं, जिस मूवी को जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म अप्रैल 2024, ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+