‘पसूरी’ गाने पर रकुल प्रीत सिंह ने किया धमाकेदार डांस, अदाएं देख बॉयफ्रेंड जैकी भी हुए दीवाने

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में वह ‘पसूरी’ गाने पर डांस कर रही हैं। उनकी इस वीडियो पर उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है

मुंबई, 24 जून: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह काफी मशहूर हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक डांस की वीडियो शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। जिसके बाद उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

rakul preet singh

रकुल प्रीत सिंह की वायरल वीडियो
रकुल प्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक डांस करते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह 'पसूरी' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रकुल ने ब्लैक कलर की स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनी हुई है। रकुल की ये डांस स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस डांस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'मेरे लेटेस्ट फेवरेट गाने के लिए मेरी फील'. पोस्ट में रकुल ने अपनी डांस कोरियोग्राफर को भी टैग करते हुए धन्यवाद कहा है'।

बॉयफ्रेंड जैकी ने की तारीफ
रकुल की इस वीडियो को देख उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। जैकी ने वीडियो पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा- 'क्या तुम मुझे भी सिखा सकती हो'। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे रेड हार्ट आई इमोजी, फायर इमोजी भी शेयर किया है। उनका ये कमेंट फैंस को और ध्यान खींच रहा है। वहीं इसके अलावा कईं बॉलीवुड सितारों ने उनके जांस मुव्स की खूब तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+