रकुल प्रीत सिंह ने खरीदी नई लग्जीरियस एसयूवी कार, बांटी मिठाइयां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह इस समय अपनी नई गाड़ी को लेकर लाइमलाइट पर छाई हुई हैं। खबर है कि रकुल प्रीत सिंह ने अपने कार कलेक्शन में एक चमचमाती महंगी गाड़ी को शामिल किया है। दरअसल रकुल ने खुद को एक शानदार गाड़ी का तोहफा दिया है और इस गाड़ी को खरीदकर काफी खुश नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह ने एसयूवी मर्सिडीज-बेंज जीएलएस मेबैक कार खरीदी है।

रकुल प्रीत सिंह ने खरीदी नई कार
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म गिल्ली से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने दे दे प्यार दे, कटपुतली, यारियां, थैंक गॉड, डॉक्टर जी, बू, देव, ध्रुव जैसी कई फिल्मों में जबरदस्त काम किया। फिलहाल रकुल प्रीत सिंह अपनी लग्जीरियस और महंगी नई कार को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं।

Rakul Preet Singh

नई ब्रांडेड कार की कीमत करोड़ों में है
जानकारी के अनुसार रकुल प्रीत सिंह की नई ब्रांडेड कार की कीमत करोड़ों में है। वहीं रकुल प्रीत सिंह ने अपनी नई कार के साथ पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। नई कर के साथ रकुल प्रीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को एक कार शोरूम के अंदर शटरबग्स के लिए खुशी से पोज देते हुए देखा जा सकता है। रकुल प्रीत सिंह एक शानदार नई मर्सिडीज-बेंज जीएलएस मेबैक की मालकिन बन गई हैं।

सिंपल लुक में पहुंची थीं कार के शोरूम
वहीं अपनी नई कार को घर ले जाने के लिए गाड़ियों के शोरूम में नजर आ रहीं रकुल प्रीत सिंह का लुक बहुत ही सिंपल था। उन्होंने इस मौके पर चिकनकारी कुर्ती पहना हुआ था और इसे स्किनी-फिट जींस के साथ कैरी किया था। साथ ही रकुल प्रीत सिंह ने लाइट मेकअप, क्लासी सनग्लासेज, फ्लैट्स और पोनीटेल बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। आपको बता दें कि रकुल की नई गाड़ी मर्सिडीज-बेंज जीएलएस मेबैक की कीमत 2.92 करोड़ रुपए है।

रकुल प्रीत सिंह ने बांटी मिठाइयां
इस ब्रैंडेड कार में 3982 सीसी का इंजन लगा है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। रकुल की नई कार कई फीचर्स के साथ उपलब्ध है। ये चार सीटों वाली पेट्रोल कार है जिसमें मल्टीपल-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है। रकुल प्रीत सिंह ने नई गाड़ी लेने के बाद वहां मौजूद पैपराजी को मिठाइयां भी बांटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+