शादी के सवाल पर रकुलप्रीत सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस देने लगे बधाई, वायरल हो रहा वीडियो
Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह फिल्म प्रोड्यूसर और बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से शादी करने की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही इस साल फरवरी में शादी करने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो लगातार चर्चा में है।
रकुलप्रीत सिंह को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह व्हाइट ब्लेजर और डेनिम पहले कूल लुक में नजर आईं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे। एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी ने पूछा कि, 'कुछ सुनने में आ रहा है। फरवरी में कुछ होने वाला है, फेब का हमें इंतजार है।'

रकुलप्रीत सिंह की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ये सवाल सुनकर ब्लश करने लगती हैं। हालांकि उन्होंने शादी की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और वह एयरपोर्ट की तरफ बढ़ गईं। रकुलप्रीत सिंह का ये वीडियो देख फैंस उन्हें लगातार शादी की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस का रिएक्शन देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि फरवरी में सात फेरे लेने वाली हैं।
जानकारी के मुताबिक, रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस साल 22 फरवरी को शादी करने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों की ये सीक्रेट वेडिंग गोवा में होगी। जिसमें उनके परिवार वाले और खास दोस्त शामिल होंगे। साथ ही शादी में नो-फोन पॉलिसी भी होगी ताकि कोई भी तस्वीर कैमरे में कैद ना हो पाए। हालांकि अब तक कपल ने शादी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।
बता दें कि, रकुल प्रीत और जैकी भगनान ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। जैकी ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर रोमांटिक फोटो शेयर की थी। इसके बाद से दोनों अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। हाल ही में शादी की तैयारियों के बीच कपल ने थाइलैंड में नया साल सेलिब्रेट किया।












Click it and Unblock the Notifications