Raksha Bandhan 2025: 25 साल पहले ऐश्वर्या राय के भाई बनने वाले थे सलमान खान, फिर हुआ ऐसा कांड
Raksha Bandhan 2025: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को डेट करते थे। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों की लव स्टोरी का अंत बहुत ही दर्दनाक था।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
सलमान खान और ऐश्वर्या राय भले ही आज अपनी-अपनी जिंदगी में अलग राह पर चल रहे हों, लेकिन इन दोनों से जुड़ी कहानियां आज भी चर्चा में रहती हैं। सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की पहली बड़ी हिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' थी, जिसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे।

ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे सलमान खान
इसी फिल्म के सेट से सलमान खान और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां बढ़ी थीं और उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया था। सेट पर मौजूद लगभग हर कलाकार उनके बीच बढ़ते लगाव से वाकिफ था।
आज एक दूसरे से बात नहीं करते सलमान खान-ऐश्वर्या राय
कहा जाता है कि सलमान खान जिसे अपना मान लेते हैं, उसके प्रति काफी पजेसिव हो जाते हैं और ऐश्वर्या राय के मामले में भी कुछ ऐसा ही था। हालांकि, दोनों का रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म हुआ और तब से लेकर आज तक वह एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
ऐश्वर्या राय के भाई बनने वाले थे सलमान खान
-आपको बता दें कि एक बार सलमान खान को ऐश्वर्या राय का भाई बनने का रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने बिना सोचे तुरंत ठुकरा दिया था। फिल्म 'जोश' में सलमान खान को ऐश्वर्या राय का भाई बनना था लेकिन उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
-सलमान खान के रिजेक्शन के बाद ही शाहरुख खान ने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई की भूमिका निभाई थी। दरअसल मेकर्स की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं थे बल्कि वह सलमान खान को ऐश्वर्या राय के भाई के रूप में कास्ट करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वहीं इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के बॉयफ्रेंड के किरदार में चंद्रचूर्ण सिंह की जगह आमिर खान की कास्टिंग होनी थी लेकिन वह भी संभव नहीं हो पाया।
सलमान खान ने कियों ठुकरा दिया था ऑफर?
-जैसे ही सलमान खान को पता चला था कि फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या राय का भाई बनना है, उन्होंने ये ऑफर तुरंत ठुकरा दिया था। दरअसल हम दिल दे चुके सनम के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय को एक परफेक्ट ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में देखा जाने लगा था। फैंस उन्हें रोमांटिक किरदारों में ही पसंद करते थे, ऐसे में भाई-बहन के रूप में देखना दर्शकों के लिए अटपटा होता।
-इसके अलावा सलमान खान नहीं चाहते थे कि इस एक्ट्रेस से वह रियल लाइफ में प्यार करते हैं, वह रील लाइफ में उनकी बहन बने। वह ऐश्वर्या राय के साथ भाई-बहन का कोई किरदार नहीं निभाना चाहते थे।
सुपरहिट साबित हुई थी फिल्म 'जोश'
सलमान खान के मना करने के बाद मेकर्स ने ये रोल शाहरुख खान को दे दिया था जो कि फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई के किरदार में नजर आए थे। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जोश' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी। 16 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications