Raksha Bandhan 2024: मुंह बोले भाई-बहन होकर भी प्यार लुटाते हैं ये सितारे, ऐश्वर्या राय इस एक्टर मानती हैं भाई

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन का रिश्ता सबसे खास होता है। इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़े और खूब सारा प्यार भी सारे भाई बहन आपस में शेयर करते हैं। ऐसे में जब राखी का त्योहार आता है तो सभी भाई-बहन इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

ऐसे में आज हम उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने वाले जिनके बीच खून का रिश्ता भले ही नहीं है लेकिन सगे भाई बहनों से ज्यादा वह अपने मुंह बोले भाई-बहन से प्यार करते हैं। इतना ही नहीं हर साल रक्षाबंधन भी साथ मनाते हैं।

1.करीना कपूर खान और मनीष मल्होत्रा
करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा कई इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। वहीं एक्ट्रेस मनीष को अपने भाई की तरह मानती हैं। करीना खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह तब से मनीष को जानती हैं जब उनकी उम्र महज 9 साल की थी। यहां तक कि करीना उन्हें राखी भी बांधती हैं।

2. कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
कैटरीना कैफ ने एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि वह अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं। यहां तक कि हर साल वह एक्टर को राखी बांधती हैं।

3. अरबाज खान और अमृता अरोड़ा
भले ही अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया है। लेकिन बावजूद इसके अमृता सिंह अरबाज के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं और वह हर साल उन्हें राखी भी बांधती हैं। दोनों की राखी की तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं।

4. ऐश्वर्या राय और सोनू सूद
ऐश्वर्या राय ने सोनू सूद के साथ फिल्म जोधा अकबर में काम किया है। जिसमें एक्टर ने उनके भाई का रोल निभाया था। इस फिल्म के दौरान सेट में एक्ट्रेस ने सोनू को राखी बांधी थी। तभी से सोनू भी एक्ट्रेस को अपनी बहन मानते हैं।

5. आलिया भट्ट और यश जौहर
आलिया भट्ट करण जौहर को अपने पिता की तरह मानती हैं। वह उनके परिवार के भी काफी करीब हैं। यही वजह है कि, आलिया भट्ट करण जौहर के बेटे यश को अपना भाई मानती हैं। हर रक्षाबंधन आलिया राखी लेकर करण के घर जाती हैं और यश को बांधती हैं।

Raksha Bandhan 2024
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+