पहले शौहर आदिल को भेजा जेल, अब रिहाई चाहती हैं राखी सावंत, क्या फिर से घर बसाएंगी एक्ट्रेस?
पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भेजने के बाद अब राखी सावंत चाहती हैं कि, उन्हें बेल मिल जाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि क्या वह अपने पति को माफ कर पाएंगी या फिर नहीं।
Rakhi Sawant On Adil Bail: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही है। उन्होंने पति पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। जिसके बाद से आदिल जेल में बंद हैं। लेकिन, अब राखी सावंत चाहती हैं कि वह जेल से रिहा हो जाएं। राखी ने कहा कि, रमजान से पहले वह चाहती हैं कि आदिल को कोर्ट से जमानत मिल जाए।

आदिल की जमानत चाहती हैं राखी सावंत
राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से शादी करने के एक महीने बाद उन पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद से आदिल मैसूर जेल में बंद हैं। लेकिन, लगता है कि जल्द ही अब दोनों के बीच विवाद खत्म हो सकता है। राखी सावंत ने अब मीडिया के सामने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहती हैं आदिल को अब कोर्ट की तरफ से जमानत मिल जाए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, वह अब कभी भी आदिल को माफ नहीं कर पाएंगी।

'मैं आदिल को कभी माफ नहीं कर सकती'
हाल ही में राखी सावंत को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने आदिल की जमानत को लेकर काफी कुछ कहा। राखी ने कहा कि, "रमजान आ रहा है, जब मैं नमाज अदा कर रही थी तो मैंने सोचा कि रमजान सभी को माफ करने का पवित्र महीना है। मैं आदिल को कभी माफ नहीं कर सकती। लेकिन मैं चाहती हूं कि उन्हें मैसूर कोर्ट से जमानत अब मिल जाए। मैं उनके लिए एक अच्छी पत्नी थी, लेकिन उन्होंने मेरी जिंदगी तबाह कर दी'।

आदिल के लिए राखी सावंत का खास संदेश
राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'मैं चाहती हूं आदिल को जमानत मिल जाए। लेकिन मैं आदिल से ये कहना चाहूंगी कि अगर आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं तो वो आपकी मर्जी है। लेकिन, प्लीज मेरी तरह किसी की जिंदगी बर्बाद मत करना। खुद को बदलने की कोशिश करें। अगर आप अपने पसंदीदा शख्स से शादी करना चाहते हैं तो उसका ख्याल रखना और उसके साथ अच्छे से बर्ताव करना'।

क्या आदिल को फिर अपनाएंगी राखी सावंत?
राखी सावंत जब आगे पूछा गया कि, क्या आप आदिल के साथ वापस अपने शादीशुदा जीवन को आगे बढ़ाएंगी? तो राखी सावंत ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, "अब मैं अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुकी हूं और मैं उनके पास कभी नहीं लौटूंगी। मैं खुद की जिंदगी में खुश रहना चाहती हूं। मैं उनकी सलामती के लिए दुआ कर रही हूं"।

राखी ने आदिल पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। राखी का कहना था कि, आदिल पहले से शादीशुदा थे और उन्होंने राखी को चीट किया है। इसके साथ ही आदिल ने शादी करने से पहले धर्म बदलने की शर्त रखी थी जिसकी वजह से राखी ने अपना धर्म परिवर्तन कराया। फिलहाल आदिल खान दुर्रानी जेल में बंद और पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications