सलमान खान के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, बिश्नोई गैंग को ललकारते हुए कहा- 'मेरी जान ले लो...अल्लाह हू अकबर'
Rakhi Sawant: अब राखी सावंत ने खुले आम इस लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कहा है कि वह उन्हें मार दें लेकिन भाईजान यानी सलमान खान को छोड़ दें।

Rakhi Sawant: इन दिनों राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल राखी सावंत ने बताया था कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरा भेल भेजा गया था और कहा गया था कि वह सलमना खान से दूर रहें। लेकिन अब राखी सावंत भाईजान का बचाव कर रही हैं। राखी सावंत ने अब पैपराजी के सामने साफ कहा कि वह धमकी भरे मेल से बिल्कुल नहीं डर रही हैं। वह सलमना खान का पूरा सपोर्ट करेंगी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। राखी सावंत ने कैमरे पर बिश्नोई गैंग को ललकारते हुए कहा- हिम्मत है तो मुझे मार दो, मैं तुमसे नहीं डरती।
राखी सावंत ने विश्नोई गैंग को ललकारा
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के किसी कथित शख्स से धमकीभरा ईमेल भेजा था। इस मेल में लिखा गया था कि उनकी राखी के साथ कोई लड़ाई नहीं है इसलिए वह बस सलमान खान के मैटर में इनवॉल्व न हों वरना उनको बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। हालांकि अब राखी सावंत ने खुले आम इस लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कहा है कि वह उन्हें मार दें लेकिन भाईजान को छोड़ दें।
'मेरी जान ले लो, मेरे भाई को हाथ मत लगाना'
एंटरटेनमेंट पोर्टल इंस्टैंट बॉलीवुड की तरफ से राखी सावंत से जब सवाल किया गया कि सलमान खान के साथ-साथ अब उनको भी धमकी मिल रही है तो क्या उन्हें डर नहीं लग रहा है। तब इस इस पर राखी सावंत ने कहा- मैं आज ईद के दिन साफ साफ बोल रही हूं, मेरे भाई को हाथ मत लगाना। भाई की बहन की जान से अगर आप लोगों का पेट भरता है, अगर आपको सुकून मिलता है तो बेशक सलमान खान की बहन राखी सावंत की जान ले लो। मेरा गुनाह तुम्हारे सिर पर भी नहीं होगा। जाओ.. अल्लाह-हू-अकबर। देखें वीडियो-
'मैं सलमान भाई के लिए दुआ कर रही हूं'
राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- ये मामला बहुत ही गंभीर है। ये सब देखकर मैं बहुत ज्यादा शॉक्ड हो गई हूं। मैं हमेशा सलमान भाई के बारे में बात करती हूं और मैं यही दुआ करती हूं कि उनके साथ कुछ बुरा न हो। जो भी सिद्धू मूसेवाला के साथ हुआ वैसा सलमान भाई के साथ नहीं होना चाहिए। इसलिए बिश्नोई गैंग से मेरी विनती है कि मैं आपकी बहन की तरह हूं। आप प्लीज गुस्सा मत होइए और हमें अपने गुस्से और हत्या से बचाइए।
धमकी भरे ई-मेल के बाद राखी संवत का डर
वहीं जब पैपराजी ने राखी सावंत से पूछा कि क्या उन्होंने धमकी भरे इस ईमेल के मिलने के बाद सलमान खान से बात की थी तो इस पर राखी सावंत ने कहा- सलमान भाई से मेरी बातचीत सीक्रेट है। प्लीज इस बात को समझने की कोशिश कीजिए। मैं बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं और कई चीजों के बारे में बंद कमरों में ही बात होनी चाहिए। राखी सावंत ने आगे कहा- मैं सलमान भाई और उनकी फैमिली के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हूं तो प्लीज मुझे इन सब चीजों से बाहर ही रखें। मैं इन सबके बारे में बात करने में भी डरती हूं। मैं बस चाहती हूं किसी को कुछ न हो।












Click it and Unblock the Notifications