'क्रैश हो गया क्रैश हो गया', मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ प्लेन क्रैश तो फ्लाइट में फंसी राखी सावंत! वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में भारी बारिश होने के कारण एक चार्टर प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया। इस वजह से फ्लाइट रोक दी गईं। जिसके कारण राखी सावंत भी कुछ देर के लिए फ्लाइट में फँस गई
Rakhi Sawant Video Viral: मुंबई में भारी बारिश होने के कारण एक चार्टर प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया। हालांकि इस घटना में प्लेन में सवार सभी 8 लोगों को चोट आई है। फिलहाल ये घटना कैसे हुई इसकी जांच चल रही है लेकिन कुछ देर के लिए दुर्घटना के कारण मुंबई एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था। इस बीच राखी सावंत का वीडियो सामने आया है।
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वह फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। अब हाल ही में उनका वीडियो सामने आया। जिस वक्त मुंबई के एयरपोर्ट में ये घटना हुई उस दौरान वह फ्लाइट में ही थीं।

राखी सावंत ने अपनी वीडियो में बताया है कि उनकी फ्लाइट अचानक रोक दी गई है और पाइलट ने उड़ान नहीं भरी है। इस हादसे के कारण फ्लाइट में एक्ट्रेस के साथ कई अन्य यात्री फँस गए हैं। वीडियो में राखी सावंत कहती हैं कि, मैं फ्लाइट में हूं अभी अभी न्यूज पता चली है कि मुंबई में एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। मैं फ्लाइट में हूं कुछ समझ नहीं आ रहा है।
राखी सावंत वीडियो में आगे कहती हैं कि, 'अभी फ्लाइट को रोक दिया गया है। कैप्टन ने फ्लाइट का दरवाजा खोल दिया है और अभी हम ऊपर आसमान में नहीं है।' इसके बाद एक्ट्रेस से एयर होस्टेस कहती है कि, मुंबई रनवे को बंद कर दिया गया है क्योंकि एक दूसरा चार्टर प्लेन भारी बारिश के चलते क्रैश हो गया है। ये सुनते ही राखी सावंत घबरा जाती है कि और कहती हैं, 'क्रैश हो गया"। हालांकि बाद में एयर होस्टेस ने कहा कि कुछ देर के लिए बंद किया गया है। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं।
राखी सावंत की इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इसने कुछ सुना भी या ऐसी रिपीट कर रही है'। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसको कोई हवा में ही उतार दो'। एक ने लिखा, 'हो गया इसका बुर्खा ड्रामा'। एक ने लिखा, अभी तक तो इसने बाल कटा दिए थे और खूब ड्रामा किया था अब वापस से बाल आ गए क्या। इस तरह से लोग कमेंट कर एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications