इतना आलीशान है Rakhi Sawant का घर, वीडियो में दिखाया घर का कोना-कोना
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर दुबई में बने अपने नए आलीशान घर की वीडियो शेयर की है। जिसे देखने के बाद फैंस उनको नए घर की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मुंबई, 17 जून: हर कोई चाहता है कि उनके सपनों का आलीशान घर हो अब यहीं सपना राखी सावंत का सच हो गया। जी हां बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए आलीशान घर की वीडियो शेयर की है। दुबई में बना ये आलीशान घर उन्हें उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान ने दिया है। वीडियो में किचन से लेकर बेडरूम तक सब वाकई बेहद खूबसूरत है।

राखी सावंत ने दिखाया आलीशान घर
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह एक्स हस्बैंड रितेश पर लगाए इल्जामों और बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के साथ आए रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ दुबई पहुंची हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपने नए आलीशान घर की एक झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है।
राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो
राखी सावंत के इस आलीशान का इंटीरियर देखने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी वीडियो शेयर की। वीडियो शेयर कर राखी सावंत ने लिखा कि, अब दुबई में मेरा सपनों का घर है !! सही भुगतान योजना के साथ इस सपने को साकार करने के लिए रिजवान और @danubproperties को धन्यवाद। यदि आप दुबई में निवेश करना और विलासिता में रहना चाहते हैं तो आपकी खोज डेन्यूब पर समाप्त होती है !!

दिखाया घर का एक-एक कोना
इस वीडियो में राखी सावंत पिंक साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वी़डियो में अपने आलीशान घर का राखी सावंत कोना-कोना दिखाते हुए सबसे पहले किचन दिखाती हैं। राखी की किचन का लुक काफी रॉयल है। इसके बाद लिविंग रूम, बेडरूम और वॉशरूम दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

'मेरी ये ख्वाहिश तो पूरी हो गई है'
राखी सावंत के इस घर में सब कुछ बेहद खूबसूरत है। राखी सावंत के लिविंग रूम में एक बड़ा टीवी भी लगा हुआ है। उनके इस घर का पूरा इंटीरियर काफी क्लासिक और एलिगेंट है जिससे उनका ये आलीशान घर और भी खूबसूरत लग रहा है। वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि, 'क्या दुबई में आप मेरा लग्जरी अपार्टमेंट देखना चाहते हैं। राखी कह रही हैं कि गॉड से मुझे अब और कुछ नहीं चाहिए, क्योंकि मेरी ये ख्वाहिश तो पूरी हो गई है'।

राखी को बॉयफ्रेंड ने दिया तोहफा
राखी सावंत का ये आलीशान घर देखने के बाद फैंस उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। रिपोर्टेस के मुताबिक, माना जा रहा है कि ये घर राखी को उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान ने तोहफे में दिया है। इससे पहले आदिल उन्हें BMW कार तोहफे में दे चुके हैं। फिलहाल वह आदिल के साथ दुबई में क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications