ankita lokhande pregnancy: क्या सच में मां बनने वाली हैं अंकिता? राखी सावंत ने खोला एक्ट्रेस का राज

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन ने हाल ही में अपनी दोस्त अंकिता लोखंडे की प्रेगनेंसी न्यूज को कंफर्म किया है।

मुंबई, 16 जुलाई: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सीरियल पवित्र रिश्ता से फैंस के दिलों अपनी अलग जगह बनाई है। घर घर वह अर्चना के नाम से मशहूर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लेकिन ये खुशखबरी एक्ट्रेस ने नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने शेयर की है। राखी सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकिता लोखंडे प्रेगनेंट हैं। चलिए जानते हैं अंकिता की प्रेगनेंसी का सच।

क्या अंकिता के घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

क्या अंकिता के घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

घर घर अर्चना के किरदार से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। उस दौरान अंकिता लोखंडे सीरियल पवित्र रिश्ता से काफी मशहूर हुई थीं। इस बीच अब अंकिता के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां जल्द ही एक्ट्रेस के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। ये जानकारी एक्ट्रेस ने नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने दी है।

राखी सावंत ने खोला ये राज

राखी सावंत ने खोला ये राज

एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने अंकिता लोखंडे की प्रेगनेंसी को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि, राखी सावंत ने अंकिता की प्रेग्नेंसी के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि 'मैं उम्मीद करती हूं कि अंकिता इस बात को जल्द ही कन्फर्म करें। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अंकिता जो खुशी डिजर्व करती हैं वह उन्हें मिल क्यों नहीं रही है।' राखी सावंत ने अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है। हालांकि अंकिता की तरफ से उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शादी को हुए 6 महीने

हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी को 6 महीने पूरे हुए थे। जिसके सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। कैप्शन में लिखा, "बेबी हम दोनों को साथ में छह महीने हो गए हैं। परिवार को शुक्रिया, इसे स्पेशल बनाने के लिए. आप सभी को प्यार. सबसे ज्यादा शुक्रिया मेरी प्यारी भाभी का, जिन्होंने इसे यादगार बनाया। मैं अभी से ही सभी को मिस करने लगी हूं। जल्दी आना वापस. रिया और वियान, चाची आपको बहुत मिस कर रही हैं। ढेर सारा प्यार तुम दोनों का...'

अंकिता-विक्की ने जीता था स्मार्ट जोड़ी का अवॉर्ड

इसके अलावा अंकिता और विक्की ने हाल ही में स्मार्ट जोड़ी में भाग लिया था और दोनों ने इसमें जीत हासिल की थी। इस जीत का जश्न दोनों ने अपने खास दोस्तों और परिवार वालों के मनाया था। इस जीत की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फैंस के साथ शेयर की थी।

इस दिन अंकिता ने विक्की संग लिए सात फेरे

इस दिन अंकिता ने विक्की संग लिए सात फेरे

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता लोखंडे को विक्की जैन में अपना प्यार मिला था। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 में शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी मुंबई के 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के पांच सितारा होटल में हुई थी। फिलहाल दोनों एकसाथ काफी खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+