क्या चुनाव लड़ने जा रही हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत? हेमा मालिनी और पीएम मोदी को लेकर बोली चौंकाने वाली बात
मथुरा से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कंगना रनौत के चुनाव लड़ने पर एक बड़ा बयान दिया था। जिस पर अब राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है।
मुंबई, 25 सितंबर: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने बेतुके बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह कैमरे के सामने नाचती हैं तो कभी वह अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ कैमरे के सामने रोमांस करते हुए नजर आती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ बल्कि राखी सावंत तो राजनीति में ही कूद पड़ी। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये सिलसिला शुरू कैसे हुआ।
Recommended Video

हेमा मालिनी ने कसा राखी सावंत पर तंज
दरअसल राजनीति का बॉलीवुड से काफी पुराना नाता रहा है। बॉलीवुड के ऐसे कई मशहूर चेहरे हैं जिन्होंने फिल्मों को छोड़ राजनीति में कदम रखा। जिसमें से एक नाम है मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी। एक तरफ जहां 2024 लोक सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बीजेपी उत्तर प्रदेश में तैयारी करने में जुटी है। इस बीच बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी शनिवार को मथुरा दौरे पर थीं। इस दौरान जब उनसे एक रिपोर्टर ने कंगना रनौत के चुनाव लड़ने पर सवाल किया तो उन्होंने राखी सावंत पर निशाना साधा।
हेमा मालिनी बोलीं- 'राखी सावंत को भी भेज देंगे'
आपको बता दें कि हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा सांसद हैं। ऐसे में जब उनसे पत्रकार ने सवाल किया कि, क्या कंगना रनौत मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हो सकती हैं? तो हेमा मालिनी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, "बहुत अच्छी बात है मेरा विचार भगवान पर निर्भर है। कोई और बेचारे मथुरा के जो सांसद बनना चाहेंगे, उसको तो आप बनने नहीं देंगे। आपको फिल्म स्टार ही चाहिए मथुरा में? राखी सावंत को भी भेज देंगे। वो भी बन जाएंगी"। बस फिर क्या था राखी सावंत ने बिना देर किए इस पर अपना मजेदार रिएक्शन दिया।

क्या चुनाव लड़ेंगी राखी सावंत?
बता दें कि राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे विराल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने हेमा मालिनी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही अपने चुनाव लड़ने की घोषणा की। राखी के इस कॉन्ट्रोवर्शियल बयानबाजी को सुनकर फैंस भी हैरान हैं।
बोलीं- 'ये एक सीक्रेट था जिसे मोदी जी....'
इस वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि, 'आज मैं बहुत खुश हूं। मैं 2022 में चुनाव लड़ने वाली थी, लेकिन ये पूरी तरह से गोपनिय था और इसका एलान खुद मोदी जी, अमित शाह जी करने वाले थे, लेकिन मेरी प्यारी हेमा मालिनी जी ने इस की घोषणा कर दी है'।

'हेमा मालिनी का धन्यवाद करती हूं'
इसके आगे राखी सावंत हेमा मालिनी का धन्यवाद करती हैं। वो कहती हैं कि, 'मोदी जी हो या हेमा जी एक ही बात है और अब मैं स्मृति ईरानी पार्ट 2 बनने वाली हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं चुनाव लड़ने वाली हूं और आप सभी लोग मेरा साथ जरूर दें। अंत में भी फिर से हेमा मालिनी का धन्यवाद करती हैं'।

फैंस ने किया राखी सावंत को ट्रोल
फिलहाल राखी सावंत का यह वीडियो काफी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'अब ये दिन भी देखना पड़ेगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अब घोड़ों की रेस में गधे भी दौड़ेंगे'। एक यूजर ने लिखा- 'देश को बर्बाद नहीं करना है राखी जी'।
राखी सावंत ने किया था अपने खानदान का खुलासा
बता दें कि राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपने खानदान के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि, , 'तुमको पता है मैं किस खानदान से हूं? जानते हो मुझे मैं किस खानदान से हूं? तुम लोगों ने मोगली का नाम सुना था, टार्जन मोगली, वो मेरे दादा परदादा थे और उनके खानदान से मैं हूं'। राखी सावंत इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications