'मुझे सिर्फ किसिंग और रेप सीन्स ही...' जब राखी सावंत ने दर्द बयां करते हुए सुनाई स्ट्रगल की कहानी
राखी सावंत ने अपने एक इंटरव्यू में स्ट्रगल के दिनों की बात बताई है। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने बताया कि आखिर क्यों वे मीडिया के सामने रहकर लोगों को एंटरटेन करती हैं।
मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। लाइमलाइट में बने रहने के लिए स्टार्स क्या कुछ नहीं करते। ऐसा ही राखी सावंत के साथ भी है। चर्चा में रहने के लिए राखी हर दिन कुछ न कुछ मसाला ढूंढ ही लेती हैं। राखी कुछ ना कुछ ऐसा बयान दे ही देती हैं, जिससे वे हेडलाइन्स में आ जाती हैं और ट्रोल भी हो जाती हैं। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में राखी ने ट्रोलिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं, अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए राखी ने कुछ राज भी खोल दिए।

ट्रोल्स से नहीं पड़ता फर्क
हालिया इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया कि सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राखी कहती हैं कि ट्रोल्स उन्हें गाली दे सकते हैं लेकिन उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकते। इसलिए उन्हें कोई फर्क भी नहीं पड़ता। इसके साथ ही राखी ने बताया कि थोड़ी बहुत ट्रोलिंग अच्छी भी होती है, क्योंकि ये आपको सुधारने में मदद करती है।

कोई मदद को नहीं आया-राखी
बिग बॉस 15 फेम राखी सावंत ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी में आई तकलीफों के बारे में बात की। एक्ट्रेस बताती हैं कि उस समय लोग सिर्फ उन्हें ट्रोल करते थे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आता था। अब उन्होंने जो भी किया, उन्हें उसपर गर्व है। बॉलीवुड में आने के लिए राखी ने बहुत मेहनत की है।

बिना ट्रोलिंग स्टार्स कैसे बनेंगे?
राखी कहती हैं कि अगर हम ट्रोल नहीं होंगे, तो स्टार्स कैसे बनेंगे? हमें ट्रोल करो। आप क्या कर सकोगे? ज्यादा से ज्यादा हमें गालियां दोगे। आप हमें मार नहीं सकते। एक शख्स ट्रोलिंग से इम्प्रूव होता है। मेरे साथ ये नहीं हो सकता। आप बदल सकते हो लेकिन मैं नहीं। मैं वही रहूंगी, जो हूं। मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती। मैं बहुत ईमानदार हूं और एक एंटरटेनर हूं।

राखी ने सुनाई आपबीती
राखी ने कहा कि लोग कहते हैं, तुम अपनी क्लीवेज दिखा रही हो। ये कपड़े पहनो और घर जाओ। मैं बॉलीवुड में कुछ बनना चाहती हूं। मेरी मां बीमार थीं आप वहां नहीं थे। मैं दर्द में थी, आप वहां नहीं थे। मेरी मां को हार्ट अटैक आया, वो कैंसर की वजह से बहुत दर्द में थी.. लेकिन तब कोई नहीं था।

ट्रोलिंग पर राखी की मां का रिएक्शन
जब राखी से पूछा गया कि क्या उनकी मां को राखी के ट्रोल होने से फर्क नहीं पड़ता? तो राखी ने कहा कि पहले पड़ता था। उन्होंने कहा कि मेरी मां को पहले काफी फर्क पड़ता था। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं दिखाऊंगी, तो कोई और दिखाएगा। वो कामयाब हो जाएगी, और मैं नहीं हो पाऊंगी।

बॉलीवुड बैकग्राउंड से नहीं हूं
फैमिली के बारे में बात करते हुए वो कहती हैं कि हमारे पापा और दादा बॉलीवुड बैकग्राउंड से नहीं आते। हम स्ट्रग्लर्स हैं। राखी कहती हैं कि मेरे पापा ने कभी भी बॉलीवुड में काम नहीं किया।

किसिंग, रेप सीन्स ही क्यूं- राखी
राखी कहती हैं कि मैंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन मेरी इमेज कैसी रही.. मुझे हमेशा रेप सीन्स ही मिले। ये एक ऐसी चीज थी, जो मुझे नहीं करनी होती थी। किसिंग सीन, रेप सीन, मैं ये सब ही क्यूं करूं? मुझे डांस भी आता है।

राखी ने रखी डिमांड
राखी ने कहा कि मैंने कुछ आइटम सॉन्ग्स भी किए हैं। मैं अच्छी एक्ट्रेस हूं। मुझे एक्टिंग का मौका नहीं मिलता, इसलिए मैं यहां मीडिया के सामने एक्टिंग करती हूं। अगर आप चाहते हैं कि मैं ये सब ना करूं तो मुझे अच्छे रोल ऑफर करें। मैं तैयार हू्ं।












Click it and Unblock the Notifications