Rakhi Sawant को मिला तीन बार धोखा, अब चौथी बार शादी रचाएंगी एक्ट्रेस, बोलीं- 'मैं मां बनना चाहती हूं'
आदिल दुर्रानी से अलग होने के बाद एक बार फिर राखी सावंत अपना घर बसाने का प्लान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब मां बनना चाहती हैं।
Rakhi Sawant Sayamwer 2: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने अजीबो-गरीब कारनामे की वजह से चर्चा में रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन हरकतों से एंटरटेन होते हैं। अब हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया जिसमें एक्ट्रेस ने फिर से अपना घर बसाने की बात कही है।
राखी सावंत कर रही हैं शादी की प्लानिंग
राखी सावंत कोई ना कोई वजह लाइमलाइट में रहने की ढूंढ़ ही लेती हैं। फिर वो चाहे उनकी अजीबो-गरीब हरकते हों या फिर पर्सनल लाइफ। पिछले कुछ दिनों से उनकी जिंदगी उथल-पुथल चल रही है। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। जिसके बाद से आदिल जेल में हैं। ऐसे में राखी सावंत तीसरी शादी रचाने की प्लानिंग कर रही हैं।

स्वयंवर 2 रचाना चाहती हैं एक्ट्रेस
ई-टाइम्स से बातचीत कर राखी सावंत ने कहा कि वह अब सही साथी की तलाश में हैं और एक बार फिर स्वयंवर रचाना चाहती हैं। राखी ने बातचीत के दौरान कहा, 'मेरा स्वयंवर भाग 2 आप सभी को लॉन्च करना चाहिए। राखी सावंत के बच्चे का पिता कौन बनना चाहता है? मैं मां बनना चाहती हूं और अब मैं एक ऐसे पार्टनर की तलाश में हूं जिसे मैं अपने बच्चे का पिता बनाना चाहती हूं।'
लकी सिंह को लेकर कही ये बात
इस दौरान राखी सावंत से जब उनके दोस्त लकी सिंह को लेकर बातचीत की तो एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया और कहा कि, 'दोस्तों मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि लकी के बारे में बात न करें, वह बहुत अच्छा लड़का है और वह मीडिया में नहीं आना चाहता'। फिलहाल राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
राखी सावंत की कितनी हुई शादी?
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ कभी किसी से नहीं छिपी। उनकी लाइफ में अब तक तीन लड़कों की एंट्री हो चुकी और तीनों से ही उनकी शादी नहीं टिक पाई। सबसे पहले राखी की शादी इलेश परुजनवाला हुई थी। जिससे कुछ समय बाद ही वह अलग हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग-बॉस में खुलासा किया था कि, उन्होंने रितेश गुपचुप शादी की थी। इसके बाद राखी ने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से कोर्ट मैरिज की। जो कि महज एक महीना भी नहीं टिक पाई।












Click it and Unblock the Notifications