राखी सावंत ने सरेआम पूछा कौन है केएल राहुल? पैपराजी बोले- 'सुनील शेट्टी के दामाद', फिर जो हुआ...
Rakhi Sawant Viral Video: पैपराजी ने अचानक ही राखी सावंत से पूछा कि क्या वह केएल राहुल को जानती हैं। इस पर राखी सावंत ने सरेआमा कैमरे पर कहा- कौन है केएल राहुल?

Rakhi Sawant Viral Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा राखी ने कहा था कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है। आदिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था और वह राखी के गहने और पैसे लेकर नई गर्लफ्रेंड के साथ रहने चले गए थे। राखी सावंत की शिकायत के आधार पर उनके पति आदिल खान दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया था और इस समय वह जेल में हैं। इसी बीच राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत लंदन से मुंबई लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी ने राखी की तस्वीर लेते हुए उनसे भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के बारे में पूछा। लेकिन राखी क्रिकेटर केएल राहुल को पहचान ही नहीं पाईं। राखी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

केएल राहुल को नहीं पहचान पाईं राखी सावंत
आपको बता दें कि लंदन से भारत लौटीं राखी सावंत को हाल ही मुंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे थे। ऐसे में वहां मौजूद पैपराजी ने अचानक ही राखी से पूछा कि क्या वह केएल राहुल को जानती हैं। इस पर राखी सावंत ने सरेआमा कैमरे पर कहा- कौन है केएल राहुल? राखी सावंत क्रिकेटर केएल राहुल को पहचान न सकीं। तब फोटोग्राफर्स ने राखी को बताया कि वह सुनील शेट्टी के दामाद हैं।

लंदन से मुंबई लौटीं राखी सावंत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी से अपने लंदन ट्रिप के बारे में बात करने लगती हैं। राखी बताती हैं कि कैसे वह 12 घंटे की लंबी जर्नी से लौट रही हैं। तभी एयरपोर्ट पर केएल राहुल भी नजर आ जाते हैं। हालांकि राखी सावंत उन्हें पहचान नहीं पाती हैं। ऐसे में पैपराजी उन्हें बताते हैं कि ये सुनील शेट्टी के दामादा हैं यानी कि अथिया शेट्टी के पति हैं।
राखी सावंत ने पूछा- कौन है केएल राहुल?
राखी सावंत एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया से बाहर निकलते समय पैपराजी उन्हें कहते हैं कि बगल वाली कार में केएल राहुल बैठे हैं। राखी तुरंत कार की तरफ देखती हैं और फिर फोटोग्राफर्स से पूछती हैं- कौन है केएल राहुल? राखी सावंत का यो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैपराजी बोले- सुनील शेट्टी के दामाद
पैपराजी तब राखी सावंत को कहते हैं कि केएल राहुल भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा वह 'सुनील शेट्टी के दामाद' भी हैं। ये सुनते ही राखी सावंत को तुरंत याद आ जाता है और वह कैमरे पर अथिया शेट्टी को शादी की शुभकामनाएं देने लगती हैं।

राखी ने अथिया को दी शादी की शुभकामनाएं
राखी सावंत पैपराजी से कहती हैं कि अगर केएल राहुल गाड़ी के शीशे नीचे करते तो वह उन्हें पर्सनली शादी की बधाई देतीं। इसके बाद राखी पैपराजी को कहती हैं कि आखिर क्यों वह शीशे नीचे करेंगे। राखी सावंत के इस फनी अंदाज को देख लोग उनका काफी मजाक उड़ा रहे हैं। राखी के अस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड के शानदार एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से जनवरी 2023 में शादी कर ली है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी आयोजित कर खंडाला वाले फार्महाउस में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications