राखी सावंत ने फिर पति रितेश को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, फोड़ा ये बम
राखी सावंत ने फिर पति रितेश को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
नई दिल्ली, 23 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत अपनी हरकतों और पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर नज़र आ चुकी राखी सावंत अपने रहस्यमयी पति को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। राखी के पति रितेश जिनकी आज तक किसी ने शक्ल तक नहीं देखी है उनको लेकर राखी सावंत ने फिर से एक बड़ा राज खोला है।

राखी सावंत ने 2019 में की थी शादी
पहले बता दे राखी सावंत ने 2019 में अचानक रितेश नाम के शख्स से शादी कर ली थी। लेकिन राखी सावंत के पति को आज तक किसी ने देखा नहीं है राखी ने बताया था कि रितेश बिजनेसमैन है और वो विदेश में रहते हैं। बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद राखी ने कहा था कि वो अब अपने पति से कुछ कारणों से अलग हो चुकी हैं वहीं अब राखी ने अपने पति को लेकर खुलासा किया है।

राखी सावंत ने पति रितेश को लेकर किया ये खुलासा
राखी ने जिस पति की अभी तक कभी फोटो तक शेयर नहीं की है उस राखी ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही 'बिग बॉस 15' में अपने पति के साथ घर में एंट्री कर सकती हैं। राखी ने कहा, 'मेरे पति को बिग बॉस की तरफ से अप्रोच किया गया है और उन्होंने डिसाइड किया है कि वह इसमें हिस्सा लेंगे।

राखी ने कहा बिग बॉस का अब तक का बेस्ट एपिसोड होगा
राखी सावंत से जब पूछा गया कि 'क्या बिग बॉस 15 में वो फिर नज़र आएंगी क्या इस बार आपके पति जिन्हें पूरी दुनिया आपके साथ देखना चाहती है वो साथ नज़र आएंगे ? इसके जवाब देते हुए राखी सावंत ने कहा 'मैं इतना बोलूंगी कि अगर मैं और मेरे पति इस शो पर गए तो बिग बॉस का अब तक का ये बेस्ट एपिसोड होगा, क्योंकि मेरे पति मुझसे ज्यादा लड़ाका और एंटरटेनर हैं। '

राखी सावंत ने जताई ये उम्मीद
बिग बॉस के घर में राखी सावंत ने पति रितेश बेहद घमंडी आदमी कहा था और सलमान खान और बिग बॉस उन्हें ठीक कर सकते हैं। एक बार फिर राखी ने अब मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है 'शायद रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की तरह अब बिग बॉस में हमारी जोड़ी रब बना दे।
Recommended Video

बिग बॉस 14 में भी आने वाले थे रितेश
गौरतलब है कि इससे पहले बिग बॉस सीजन 14 जिसमें राखी सावंत भी थी उस समय मीडिया में रिपोर्ट आई कि राखी के पति रितेश ने खुद कहा है कि वो राखी का सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो खत्म हो गया लेकिन वो नज़र नहीं आए। अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि राखी सावंत के पति क्या वाकई में बिग बॉस के शो में आएंगे नज़र।












Click it and Unblock the Notifications