Rakhi Sawant की मां किस बीमारी से जूझ रही हैं, जिनके इलाज में मदद कर रहे मुकेश अंबानी!
राखी सावंत की मां ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में पैपराजी संग बातचीत में राखी ने बताया कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं।

Rakhi Sawant Mother: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी कर राखी ने फैंस को शॉक कर दिया। शादी के बाद राखी कई दफा मीडिया के सामने आईं तो काफी परेशान दिखीं। लोग कयास लगाने लगे कि राखी के परेशान होने की वजह कहीं आदिल से शादी करना तो नहीं है। लेकिन फिर राखी खुद मीडिया के सामने आईं और परिवार की परेशानी फैंस को बताई। राखी ने बताया कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है। उन्हें ब्रेन ट्यूमर और कैंसर हुआ है। हालात ऐसे हैं कि राखी की मां बात तक नहीं कर पा रही हैं। अब राखी सावंत ने एक और अपडेट फैंस को दिया और बताया कि उनकी मां के इलाज में आखिर कौन मदद कर रहा है।

काफी परेशान हैं राखी सावंत
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों काफी परेशान हैं। अपनी मां की हेल्थ को लेकर बीते दिनों राखी ने अपडेट शेयर किया था। पैपराजी के सामने आकर राखी काफी परेशान नजर आईं और बताया कि उनकी मां की तबीयत काफी खराब है। राखी ने जानकारी दी कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर और कैंसर है। ऐसे में इलाज में खर्चा भी काफी है। राखी ने बताया कि उनकी मां के इलाज में मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं।

मां की हेल्थ को लेकर दिया ये अपडेट
पैपराजी ने राखी सावंत को स्पॉट किया तो उनकी मां की हेल्थ के बारे में पूछा। तो राखी ने बताया कि उनकी मां अभी अस्पताल में हैं। इसके बाद इलाज के बारे में अपडेट देते हुए राखी ने बताया कि उनकी मां को टाटा मेमोरियल अस्पताल से क्रिटिकेयर अस्पताल ले गए हैं क्योंकि वहां इलाज का खर्चा थोड़ा कम है।

'अंबानी जी मदद को आए'
राखी ने फिर बताया कि अंबानी उनकी मदद के लिए आगे आए। मीडिया से बात करते हुए राखी बोलीं कि मैं शुक्रिया करना चाहती हूं श्री अंबानी जी जो हैं वो मदद कर रहे हैं। राखी ने बताया कि उनकी मां की हालत ऐसी हो गई है कि वे किसी को पहचानने से भी इंकार कर रही हैं।

'बिग-बॉस मराठी' से आईं बाहर
बताते चलें कि राखी सावंत ने बिग बॉस मराठी से बाहर आने का फैसला लिया था, जब उन्हें अपनी मां की हालत के बारे में पता चला। उन्होंने 9 लाख रुपये का ब्रीफकेस लिया और अपनी मर्जी से शो से बाहर चली आईं। उस वक्त भी राखी सावंत के फैंस को तगड़ा झटका लगा था क्योंकि वे फैंस को खूब एंटरटेन कर रही थीं।

शादी को लेकर चर्चा में राखी
राखी अपनी शादी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। ब्वॉयफ्रेंड संग राखी ने गुपचुप कर शादी की। शुरुआत में तो आदिल दुर्रानी ने राखी संग शादी की बात को झूठ बताया और कहा कि शादी की तस्वीरें भी झूठी हैं। हालांकि, दोनों ने बाद में इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने शादी कर ली है। इतना ही नहीं शादी के बाद राखी सावंत ने अपना नाम बदलते हुए राखी सावंत फातिमा भी कर लिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications