Rakhi Sawant: उमराह करने जा रही हैं राखी सावंत, फ्लाइट के अंदर बनाया ऐसा वीडियो

Rakhi Sawant Umrah: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। आदिल खान 6 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और आते ही उन्होंने अपनी पत्नी राखी सावंत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई तरह के आरोप लगाए हैं। वहीं पलटवार करते हुए राखी सावंत ने भी अपने पति आदिल को लेकर कई तरह की बातें की हैं। राखी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल के खिलाफ कई सबूत मीडिया को दिखाए हैं। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच खबर है कि राखी सावंत उमराह करने जा रही हैं।

राखी सावंत का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी, शर्लिन चोपड़ा और राजश्री मोरे के आरोपों के बीच राखी सावंत अब उमराह करने जा रही हैं। राखी सावंत का फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हिजाब पहनकर उमराह जाने के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि वो अपने लिए और सभी के लिए वहां पर जाकर दुआ मांगेगी।

rakhi sawant

उमराह करने जा रही हैं राखी
राखी सावंत का फ्लाइट के अंदर का वीडियो देख लोग हैरान हो गए हैं। इस वीडियो में राखी ने हिजाब पहन रखा है और ब्लैक कलर के सनग्लासेस कैरी किए हुए हैं। राखी सावंत वीडियो में कह रही हैं- मैं बहुत खुशनसीब हूं कि पहली बार मैं आज उमराह जा रही हूं। मेरा बुलावा आया है। मैं बहुत खुश हूं। आप सब मुझे दुआ में रखें और मैं आप सबके लिए दुआ करूंगी। राखी के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

राखी ने दरगाह पर चढ़ाई चादर
आपको बता दें कि उमराह रवाना होने से पहले राखी सावंत ने दरगाह पर चादर भी चढ़ाई थी। उन्होंने वहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- झूठ का पहाड़ इन लोगों ने चारों तरफ से डाला है, अपनी शांति के लिए चादर चढ़ाने आई हूं। मैं विश्वास करती हूं कि अल्लाह मेरी दुआ कबूल करेंगे। जानाकरी के अनुसार राखी सावंत ने कहा है कि आदिल खान ने उनके न्यूड बनाकर बेचे थे और उन पर अत्याचार भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+